उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल1 thousand chickens killed in Pauri Garhwal farm

गढ़वाल: फार्म में अचानक मर गई 1 हजार मुर्गियां, डूबे 3 लाख रुपये..दो प्रवासियों पर केस दर्ज

ग्राम प्रधान का आरोप है कि चंडीगढ़ से लौटे दो प्रवासी पंचायत के काम में दखल देते थे। उन्होंने मुर्गी फार्म बंद कराने की धमकी भी दी थी। आगे जानिए पूरा मामला

Pauri Garhwal News: 1 thousand chickens killed in Pauri Garhwal farm
Image: 1 thousand chickens killed in Pauri Garhwal farm (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: जमाना बड़ा जालिम है। आजकल लोग खुद के दुख से कम, दूसरों के सुख से ज्यादा परेशान हैं। खुन्नस निकालने के लिए ऐसे-ऐसे कारनामे करते हैं, कि पूछिए मत। अब पौड़ी जिले में ही देख लें। यहां ग्राम प्रधान के पति ने एक मुर्गी फार्म खोला था। फार्म में 1 हजार मुर्गियां थीं। मुर्गियों की आवभगत में कोई कमी नहीं थी, लेकिन 10 दिसंबर को एकाएक फार्म में 1 हजार मुर्गियों की मौत हो गई। प्रधान के पति का 3 लाख रुपये का नुकसान हो गया। इस मामले में ग्राम प्रधान ने गांव के ही दो प्रवासी युवकों पर मुर्गियों को मारने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों प्रवासियों के खिलाफ राजस्व पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना अयाल ग्राम पंचायत की है। रीना देवी यहां की प्रधान हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में रीना देवी ने बताया कि उनके पति कालीचरण ने स्वरोजगार ऋण लेकर गांव में एक मुर्गी फार्म बनाया है, जिसमें एक हजार से अधिक मुर्गियां थीं। आरोप है कि मुर्गियों के इस फार्म से गांव के दो प्रवासियों को बड़ी दिक्कत थी। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: CM त्रिवेन्द्र का बड़ा फैसला, 65 अशासकीय स्कूलों के लिए राहत भरी खबर
आरोप है कि दो प्रवासी लोग पंचायत के काम में हर वक्त दखलंदाजी करते रहते थे। दोनों प्रवासी कुछ समय पहले ही चंडीगढ़ से लौटे थे। इनमें से एक आरोपी ध्यान सिंह ने सात दिसंबर को ग्राम प्रधान के घर आकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही मुर्गी फार्म बंद कराने की बात भी कही थी। इस बीच 9 दिसंबर की शाम को प्रधान का परिवार विवाह समारोह में चला गया। 10 दिसंबर को फार्म में एकाएक कई मुर्गियां मरी हुई मिलीं। प्रधान ने बताया कि करीब तीन लाख कीमत की मुर्गियों की अचानक मौत हो गई। उन्होंने प्रवासी ध्यान सिंह और सुरेंद्र सिंह के खिलाफ जीव जंतु हत्या, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं राजस्व पुलिस ने कहा कि जांच के लिए मुर्गियों के सैंपल लिए गए हैं। मेडिकल जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।