उत्तराखंड रुद्रप्रयागRainfall likely to fall on December 27 in Uttarakhand

उत्तराखंड में 27 दिसंबर से करवट बदलेगा मौसम..इन जिलों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी आफत

मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 दिसंबर को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जानिए आने वाले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहेगा

Uttarakhand Weather News: Rainfall likely to fall on December 27 in Uttarakhand
Image: Rainfall likely to fall on December 27 in Uttarakhand (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में सर्दियां एक बार फिर से मुसीबत बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम बिगड़ने की उम्मीद जताई है। आने वाले 27 दिसंबर यानी कि रविवार को उत्तराखंड में मौसम करवट बदलता नजर आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 दिसंबर को कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने आज मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के प्रभाव के कम होने की भी उम्मीद जताई है। 26 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम बेहद शुष्क रहेगा। 27 दिसंबर को मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में लगातार बर्फबारी हो रही है। एक बार फिर से 27 दिसंबर से तापमान गिरने की सभावनाएं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 27 दिसंबर को गढ़वाल क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं हैं जिसका असर मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ तापमान पर भी देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 26 दिसंबर तक मौसम में शुष्कता बरकरार रहेगी मगर जल्दी उसके बाद बदलाव दिखेगा जिस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दिखाई देगी। 26 दिसंबर की शाम से आसमान में बादलों की मौजूदगी बढ़ जाएगी और 27 दिसंबर को गढ़वाल में कहीं-कहीं बरसात एवं बर्फबारी होगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: आखिरकार 12 साल बाद खुलेगी ये सड़क..सैकड़ों गांवों के लिए आई खुशबरी
ठंड में वृद्धि और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर से सुबह और शाम ठंड का एहसास भी बरकरार रहेगा। राजधानी देहरादून की बात की जाए तो बीते बुधवार को दूर में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री एवं टिहरी में अधिकतम तापमान 18.4 एवं न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को कोहरे से राहत मिलेगी। राजधानी देहरादून में दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री का अंतर रहा। देहरादून में बीते 2 दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। फिलहाल यह सामान्य से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम है और आने वाले दिनों में यह और कम होगा। 27 दिसंबर को मौसम में बदलाव के कारण देहरादून में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।