उत्तराखंड उधमसिंह नगरQuarrel between two women in Udham Singh Nagar

उत्तराखंड में छोटी सी बात पर खून-खराबा..जेठानी ने देवरानी पर घोंपा चाकू

परिवार में देवरानी-जेठानी के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। बात-बात पर दोनों एक-दूसरे को ताने भी मारने लगीं। रविवार को इस झगड़े ने खूनी रूप ले लिया।

Udham Singh Nagar Devrani Jethani: Quarrel between two women in Udham Singh Nagar
Image: Quarrel between two women in Udham Singh Nagar (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: जेठानी-देवरानी के रिश्ते में प्यार-मनुहार होता है तो साथ ही तकरार भी, लेकिन ये तकरार कब खूनी रूप ले ले, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऊधमसिंहनगर में भी यही हुआ। यहां एक परिवार में देवरानी-जेठानी के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। बात-बात पर दोनों एक-दूसरे को ताने भी मारने लगीं। रविवार को झगड़ा बढ़ा तो गुस्साई जेठानी ने देवरानी के पेट में चाकू घोंप दिया। जानलेवा हमले में देवरानी गंभीर रूप से घायल हुई है, उसे इलाज के लिए एलडी भट्ट राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल की है। जहां पारिवारिक कलह ने खूनी रूप ले लिया। झगड़े के दौरान गुस्साई जेठानी ने चाकू घोंपकर देवरानी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में देवरानी के पति मोंटी ने अपनी भाभी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: खेत में काम कर रही महिला पर झपटा गुलदार..4 दिन पहले गांव की 10 बकरियां मारी थी
पुलिस को दी गई शिकायत में मोंटी ने बताया कि वो मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। रविवार को वो काम पर गया था। घर में उसकी पत्नी नीरजा और दो बच्चे थे। नीरजा का अपनी जेठानी से विवाद चल रहा था। दोनों के झगड़े ने घर की शांति खत्म कर दी थी। देवरानी-जेठानी आपस में लड़ती तो थीं, लेकिन दोनों एक-दूसरे के खून की प्यासी बन बैठेंगी, ये किसी ने नहीं सोचा था। रविवार को यही हुआ। करीब आठ बजे नीरजा और भाभी के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों अक्सर छोटी-छोटी बात पर लड़ते रहते थे, लेकिन रविवार को इस लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि झगड़े के दौरान जेठानी ने देवरानी नीरजा पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लतपथ नीरजा को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। आरोप है कि जेठानी ने घर में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।