उत्तराखंड उधमसिंह नगरNepali escaped leaving 9 dead Siberian birds in Khatima

उत्तराखंड: 9 मरे हुए साइबेरियन पक्षियों को बॉर्डर पर छोड़कर भागा संदिग्ध..नदी में लगा दी छलांग

इन दिनों साइबेरियन परिंदे उत्तराखंड में प्रवास के लिए आए हैं। बैराज क्षेत्र इनकी चहचहाट से गुलजार हैं, लेकिन ये क्षेत्र अब प्रवासी पक्षियो के लिए सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

Udham Singh Nagar News: Nepali escaped leaving 9 dead Siberian birds in Khatima
Image: Nepali escaped leaving 9 dead Siberian birds in Khatima (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: पड़ोसी राज्यों में बर्ड फ्लू के केस रिपोर्ट होने के बाद उत्तराखंड में भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रवासी पक्षियों की जान पर बन आई है। जलीय क्षेत्रों में सक्रिय शिकारी वन विभाग और प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। इन दिनों साइबेरियन परिंदे उत्तराखंड में प्रवास के लिए आए हैं। बैराज क्षेत्र इनकी चहचहाट से गुलजार हैं, लेकिन ये क्षेत्र अब प्रवासी पक्षियो के लिए सुरक्षित नहीं रह गए हैं। शिकारी प्रवासी पक्षियों का शिकार कर रहे हैं। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा का है, जहां वन विभाग और एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम ने मेलाघाट क्षेत्र में एक कट्टे से 9 मरे हुए साइबेरियन पक्षियों को बरामद किया। टीम को मृत परिंदे तो मिल गए, लेकिन शिकारी हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी शिकारी एसएसबी जवानों को देखकर नदी में कूदकर नेपाल की तरफ भाग गया। वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: एक घर से मिला 50 किलो गो-मांस..जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा
घटना शुक्रवार की है। वन कर्मी और एसएसबी के जवान सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली की 22 पुल के रास्ते साइबेरियन पक्षियों का शिकार कर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान एक आदमी प्लास्टिक का कट्टा लादकर नेपाल की तरफ से आता दिखाई दिया। टीम को देख उसने कट्टा फेंक दिया और नदी में छलांग लगा दी। आरोपी नेपाल की तरफ भाग निकला। तलाशी लेने पर कट्टे से 9 मृत साइबेरियन पक्षी मिले। आपको बता दें कि सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में प्रवासी परिंदे शारदा सागर और नानक सागर डैम पहुंच रहे हैं। यहां इनके शिकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। एक हफ्ते पहले गूलरभोज में भी शिकारी के पास से 12 मृत प्रवासी पक्षी मिले थे। अब ऐसी ही घटना खटीमा में सामने आई है।