उत्तराखंड देहरादूनFog at Jollygrant Airport

देहरादून में कोहरे ने बढ़ाई ठंड..एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट..वापस दिल्ली लौटी

आज सुबह मुंबई से उड़ान भरकर देहरादून आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट घने कोहरे के कारण लैंड नहीं कर पाई जिसके बाद उस फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

Dehradun Fog: Fog at Jollygrant Airport
Image: Fog at Jollygrant Airport (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में घने कोहरे के कारण आज से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मैदानी इलाकों में कोहरे का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। पारदर्शिता में भारी कमी आई है और सुबह-शाम के कोहरे से लोगों को काफी मुसीबतों का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं फ्लाइट्स के ऊपर भी कोहरे का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। पारदर्शिता कम होने की वजह से फ्लाइट्स को लैंडिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह मुंबई से उड़ान भरकर देहरादून आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई जिसके बाद उस फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। मौसम ठीक होने के बाद फ्लाइट दोबारा जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ के पवनदीप ने इंडियन आइडल में दिखाया जलवा..जीता देश का दिल..देखिए वीडियो
ईटीवी भारत की खबर के मुताबिक आज सुबह मुंबई से 7:45 पर डोईवाला के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने वाली फ्लाइट घने कोहरे के कारण लैंड नहीं कर पाई, जिसके बाद फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा। मौसम ठीक होने के बाद और कोहरा छटने के बाद फ्लाइट दोबारा पैसेंजर्स को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। काफी देर तक फ्लाइट आसमान के चक्कर लगाती रही और फिर वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। मौसम ठीक होने के बाद स्पाइसजेट फ्लाइट दोबारा जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। स्पाइसजेट के बाद दिल्ली से इंडिगो की एक फ्लाइट भी तकरीबन 9 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची मगर घने कोहरे के कारण पारदर्शिता में कमी आने की वजह से यह फ्लाइट भी आसमान में कई बार चक्कर लगाती रही और उसके बाद ही जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइट को लैंड किया गया।