उत्तराखंड उधमसिंह नगरYellow alert in Haridwar and Udham Singh Nagar districts

उत्तराखंड में अभी ठंड से कोई राहत नहीं..2 जिलों में शीतलहर का Yellow Alert जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के दो जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। कोहरा भी छाया रहेगा। संभलकर रहें

Haridwar Yellow Alert: Yellow alert in Haridwar and Udham Singh Nagar districts
Image: Yellow alert in Haridwar and Udham Singh Nagar districts (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड समेत समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। ठंड फिलहाल राहत देने के मूड में नहीं दिख रही। इन दिनों प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन ठिठुरन बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में इन दिनों धूप के दर्शन हो रहे हैं, लेकिन मैदानी इलाके लगातार कोहरे के साये में हैं। यहां धूप के दर्शन नहीं हो रहे। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। मैदानी जिलों में रहने वाले लोगों को बुधवार को और सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने प्रदेश के दो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है, उनके बारे में भी जान लें। ये जिले हैं हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर। यहां रहने वाले लोग अगले 24 घंटे संभल कर रहें। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। कोहरा भी छाया रहेगा। दूसरे क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर साफ रहेगा।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 1 फरवरी से खुलेंगे 6 से 12वीं तक के स्कूल..कोरोना का सख्त प्रोटोकॉल लागू
इस वक्त प्रदेश के मैदानी जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। यहां पिछले कई दिनों से धूप के दर्शन नहीं हो रहे। विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ रेल सेवाएं ही नहीं हवाई सेवाएं भी कोहरे की वजह से प्रभावित हो रही हैं। शनिवार और रविवार को दिल्ली से देहरादून आने वाली कई फ्लाइट्स रद्द रहीं। जिस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतलहर और धुंध छाने से तापमान में गिरावट आई है। धुंध की वजह से वाहन चालक भी परेशान हैं। हाईवे पर वाहन काफी धीमी गति से निकलते दिखे। उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। अगले चौबीस घंटे हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में रहने वाले लोगों पर भारी बीतेंगे। इसलिए सतर्क रहें। ठंड से अपना बचाव करें।