उत्तराखंड टिहरी गढ़वालHusband killed his wife in Tehri Garhwal

गढ़वाल: शक में हैवान बना पति..पत्नी का किया कत्ल, 3 साल के बच्चे के सिर से उठा मां का साया

टिहरी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी है। जानिए वजह

Tehri Garhwal News: Husband killed his wife in Tehri Garhwal
Image: Husband killed his wife in Tehri Garhwal (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। टिहरी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी है। बता दें कि आपस में हुई बहस के दौरान पति ने आपा खो दिया और अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उसको लहूलुहान कर दिया जिसके बाद उसकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस पूरे हादसे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग होने के शक के कारण उसकी हत्या कर दी। दोनों का एक 3 साल का बेटा भी है जिसके सिर के ऊपर से मां का साया हमेशा- हमेशा के लिए चुका है। हादसे के बाद से ही क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कीजिए छोटा अमरनाथ दर्शन..नीति घाटी में शुरू होने वाली है महायात्रा
चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। जानकारी के मुताबिक घनसाली थाना क्षेत्र के निवासी 36 वर्षीय विक्रम सिंह पुंडीर अपने पत्नी शशि देवी और अपने 3 वर्ष के बच्चे के साथ रहते थे। दोनों का विवाह 2016 में हुआ था। विक्रम सिंह पुंडीर को पत्नी पत्नी शशि देवी के ऊपर काफी लंबे समय से शक था। उनको लगता था कि उनकी पत्नी का कहीं अवैध संबंध चल रहा है जिस कारण दोनों पति-पत्नी के बीच में अक्सर झगड़ा हो जाया करता था। हाल ही में दोनों के बीच एक बार फिर से कहासुनी हो गई और उन्होंने अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से हमला कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। शशि ने अपने आपको बचाने का पूरा प्रयास किया मगर वह सफल नहीं हो पाई और उसके पति ने बर्बरता के साथ उसको चार से पांच बार ताबड़तोड़ वार कर उसको लहूलुहान कर दिया जिसके बाद शशि घर के आंगन से नीचे खेत में गिर गई और उसने वहीं पर दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के इस शहर में खुला पहला बाल मित्र पुलिस थाना, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
इसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसने आरोपी विक्रम सिंह पुंडीर को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि अपनी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग होने के शक के कारण दोनों के बीच में विवाद हो गया था जिस दौरान उसने अपना आपा खो दिया और रसोई से चाकू निकालकर अपने पत्नी के पेट और पीठ पर कई बार वार किया और उसकी दर्दनाक हत्या कर दी। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।