उत्तराखंड देहरादूनDIG kewal Khurana suspended 9 traffic policemen

जाम से जूझ रहा था शहर, ट्रैफिक पुलिसकर्मी आराम करते रहे, 2 दरोगा समेत 7 कांस्टेबल निलंबित

जिन लोगों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई, उनमें दो दरोगा भी शामिल हैं। इनके ड्यूटी से गायब रहने की वजह से कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी हुई थी।

traffic policemen suspended: DIG kewal Khurana suspended 9 traffic policemen
Image: DIG kewal Khurana suspended 9 traffic policemen (Source: Social Media)

देहरादून: प्रदेश में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसर-कर्मचारी नपने शुरू हो गए हैं। लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। देहरादून में भी ट्रैफिक ड्यूटी से गायब मिले सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिन लोगों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई, उनमें दो दरोगा भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ये सभी कर्मचारी शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तैनात थे। इनके ड्यूटी से गायब रहने की वजह से इन क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी हुई थी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून में साइबर ठगों का बढ़ता हुआ आतंक, दून में महिला के अकाउंट से उड़ाए 2 लाख रुपए
यातायात निदेशक डीआईजी केवल खुराना ने शहर का औचक निरीक्षण किया तो ये कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। मौके पर जाम लगा था। जिसके बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। यातायात निदेशक ने इस मामले में पांच दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। जिन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई, उनके बारे में भी जान लें। इनमें दरोगा अनूप सिंह, दरोगा द्वारिका प्रसाद, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल राजपाल, कांस्टेबल भरत सिंह, कांस्टेबल त्रिलोक और कांस्टेबल रणदीप कुमार शामिल हैं। दरोगा अनूप सिंह की ड्यूटी आराघर टी जंक्शन से फव्वारा चौक तक की थी। दरोगा द्वारिका प्रसाद रिस्पना से विधानसभा तक की ड्यूटी पर थे।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की अपील, बेटी के लिए मांगा गुजारा भत्ता
हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह के पास प्रिंस चौक से दून चौक तक का जिम्मा था। जबकि कांस्टेबल राजपाल को सीएम आवास गेट, कांस्टेबल भरत सिंह को लॉर्ड वेंकटेश कट, कांस्टेबल रणदीप कुमार को ओरिएंट चौक और कांस्टेबल त्रिलोक को आईजी कट के पास ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए तैनात किया गया था। ये सभी शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तैनात थे। शहर में इस समय जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिस वजह से कई जगह जाम की स्थिति बन जाती है। इसके बाद भी पुलिसकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। डीआईजी केवल खुराना ने कहा कि कर्मचारियों को पहले भी चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद कई कर्मचारी यातायात ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं। ड्यूटी के दौरान कई जगह कर्मचारी आराम फरमाते पाए गए। भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही पर दंड दिया जाएगा।