उत्तराखंड देहरादूनDead body found in dehradun

देहरादून: पुल के नीचे पॉलीथिन में मिला कटा पैर, धारदार हथियार से काटे गए मानव अंग..मचा हड़कंप

नदी किनारे पॉलीथिन में मिले मानव अंग की अंगुलियां गायब हैं। पैर को धारदार हथियार या मशीन से काटे जाने की बात भी पता चली है।

Dehradun news: Dead body found in dehradun
Image: Dead body found in dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: राजधानी में सौडा सरोली पुल के नीचे पॉलिथीन में एक कटा पैर मिलने से सनसनी फैल गई। पैर पीली पॉलीथिन के अंदर था। पॉलिथीन में मानव अंग मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मानव अंग को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मानव अंग की अंगुलियां गायब हैं। पैर को धारदार हथियार या मशीन से काटे जाने की बात भी पता चली है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रख, जांच में जुट गई है। घटना रायपुर क्षेत्र की है। शुक्रवार को यहां एक आदमी सौडा सिरोली पुल के नीचे कबाड़ बीन रहा था। तभी कबाड़ी को एक पॉलिथीन दिखाई दी। कबाड़ी ने पॉलीथिन को खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। पॉलीथिन के अंदर कटा पैर था। कबाड़ी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद एसपी सिटी सरिता डोभाल और एसओ दिलबर नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ऑल वेदर रोड पर सबसे बड़ी मुश्किल बनी तोताघाटी..फिर आया मलबा, लगा लंबा जाम
बाद में एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जिसने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। कटे हुए पैर को जांच के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक कटा पैर घुटने के नीचे का हिस्सा है जो पुरुष का लग रहा है। जांच में ये भी पता चला कि पैर को धारदार हथियार या मशीन से काटा गया है। हो सकता है कि किसी हॉस्पिटल ने ऑपरेशन के दौरान पैर काटा हो और नदी में फेंक दिया हो। जिस पॉलीथिन में पैर मिला है, उस तरह की पॉलीथिन सर्जिकल पॉलीथिन की श्रेणी में आती है। पैर पर मौजूद दो-तीन अंगुलियां गायब हैं। फिलहाल पुलिस पॉलीथिन बिकने वाले स्थानों का पता कर रही है, ताकि ये पता चल सके कि पॉलीथिन कहां से खरीदी गई। इसके बारे में आसपास के लोगों के साथ ही थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।