उत्तराखंड हल्द्वानीProperty dealer Naval Bisht body found in Haldwani forest

उत्तराखंड: जंगल में मिली प्रॉपर्टी डीलर नवल बिष्ट की लाश, जल्द होगा बड़ा खुलासा

मरने वाले युवक की शिनाख्त हल्द्वानी के रहने वाले नवल बिष्ट के रूप में हुई। लाश के पास से जहर की शीशी भी मिली है। पढ़िए पूरी खबर

Haldwani News: Property dealer Naval Bisht body found in Haldwani forest
Image: Property dealer Naval Bisht body found in Haldwani forest (Source: Social Media)

हल्द्वानी: रामनगर के जंगल में लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वाला प्रॉपर्टी डीलर हल्द्वानी का रहने वाला था। वो 9 फरवरी को अचानक लापता हो गया था। पुलिस युवक की तलाश कर रही थी, शुक्रवार को उसकी लाश रामनगर के सीतावनी जंगल में पड़ी मिली। मौके से जहर की शीशी भी मिली है। सड़क किनारे एक कार भी खड़ी थी। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शुक्रवार को रामगनर वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्र में कर्मचारी गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भंडारपानी गेट से तीन किलोमीटर पहले सड़क किनारे एक कार खड़ी देखी। संदेह होने पर वनकर्मियों ने आसपास के इलाके में खोजबीन शुरू की। इस दौरान चौबटिया के कक्ष संख्या चार में सागौन के पेड़ के नीचे एक शव पड़ा मिला। मौके से काले रंग के दो बैग भी मिले।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंडः ड्यूटी पर शहीद होने वाले वनकर्मियों के आश्रितों को मिलेगा 15 लाख मुआवजा
वनकर्मियों ने इसकी सूचना सीतावनी की रेंजर सोनिया को दी। जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया। मरने वाले युवक का नाम नवल बिष्ट पुत्र नयन सिंह बिष्ट है। वो 18 साल का था और प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से जुड़ा था। नवल का परिवार हल्द्वानी के पनियाली कटघरिया क्षेत्र में रहता है। पुलिस के मुताबिक नवल 9 फरवरी से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जिसमें परिजनों ने बताया कि नवल किसी काम से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। शुक्रवार को नवल की लाश जंगल से बरामद हुई। मौके से जहर की शीशी भी मिली है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मामले की जांच जारी है।