उत्तराखंड पिथौरागढ़Guldar kills woman in Kapdi village of Pithoragarh

पहाड़ से दुखद खबर..जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला, बच्चों के सिर से उठा मां का साया

कलावती देवी मवेशियों के लिए घास काट रही थी। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। बाद में महिला की लाश जंगल के पास पड़ी मिली।

Pithoragarh News: Guldar kills woman in Kapdi village of Pithoragarh
Image: Guldar kills woman in Kapdi village of Pithoragarh (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में जंगल घट रहे हैं। जंगलों के सिमटने और शिकार न मिलने की वजह से गुलदार और दूसरे जानवर मानव बस्तियों का रुख कर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार गांवों में घुसकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। गुलदार के हमले का हालिया मामला पिथौरागढ़ का है। जहां गुलदार ने घास काट रही महिला पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद गांव के लोग दहशत में हैं। गुलदार के हमले में जान गंवाने वाली महिला के तीन बच्चे हैं, गुरुवार को इनके सिर से मां का साया उठ गया। बच्चों के आंसू नहीं थम रहे। घटना कापड़ी गांव की है। ये गांव पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां बजेत क्षेत्र में उम्मेद सिंह अपनी पत्नी कलावती और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। गुरुवार शाम 46 वर्षीय कलावती देवी घर के पास मवेशियों के लिए घास काट रही थी। तभी घात लगाए गुलदार ने कलावती पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को अपने जबड़े में दबोच कर जंगल की तरफ ले गया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ में गुलदार-सुअर का आतंक..महिला-युवक पर जानलेवा हमला, दोनों की हालत गंभीर
महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कलावती देवी कहीं नहीं दिखाई दी। ढाई घंटे बाद महिला की लाश घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर पड़ी हुई मिली। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से गांव वाले डरे हुए हैं। उन्होंने गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे तुरंत मारने की मांग की। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की। वहीं घटना के बाद से वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा भी लगाया जाएगा। आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों देवलथल में भी गुलदार ने तीन महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। यहां सीमा देवी नाम की महिला गुलदार के हमले में मारी गई थी। सीमा की मौत के बाद उसके 3 बच्चे अनाथ हो गए हैं।