उत्तराखंड देहरादूनCabinet expansion may happen in Uttarakhand

उत्तराखंड में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार..कैबिनेट में दिखेंगे 3 नए चेहरे

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली दौरे के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तराखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा में जल्द ही 3 बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं।

Uttarakhand cabinet expansion: Cabinet expansion may happen in Uttarakhand
Image: Cabinet expansion may happen in Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हाल ही में 3 दिन के दिल्ली दौरे में गए थे। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में भाजपा अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली दौरे के बाद एक बार फिर से राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। जैसे-जैसे उत्तराखंड में चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे सभी पार्टियां अपनी ओर से चुनाव की जोरदार तैयारियां करती नजर आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी भी उत्तराखंड में एक बार फिर से अपने पांव जमाने की पूरी कोशिश में है। आगामी चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हाल ही में दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे पर आए थे और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा में जल्द ही 3 बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ के बाखली गांव में हड़कंप, नदी किनारे मिला नर कंकाल
बता दे कि वर्तमान में उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में तीन स्थान रिक्त चल रहे हैं। मार्च 2017 में जब त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड में सरकार बनाई थी तब मंत्रिमंडल में केवल 10 सदस्य शामिल किए गए थे और 2 पद रिक्त चल रहे थे। डेढ़ वर्ष पूर्व सीएम रावत की कैबिनेट के मुख्य एवं वरिष्ठ सदस्य प्रकाश पंत के निधन के बाद मंत्रिमंडल में एक और स्थान रिक्त हो गया और पिछले डेढ़ वर्षों से इन तीनों पदों को भरा नहीं गया है। उसके बाद अब नए मंत्री बनाए जाने को लेकर भाजपा एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुकी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछले साल फरवरी में मंत्रिमंडल विस्तार किए जाने की बात कही थी मगर उसके बाद कोरोना महामारी के चलते एक बार फिर मामला टल गया था। ऐसे में यह है माना जा रहा है कि भाजपा में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा और 3 बड़े चेहरे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। यह चेहरे कौन हैं इसके बारे में अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। मगर माना जा रहा है कि भाजपा में अगर मंत्रिमंडल विस्तार होता है तो यह बहुत ही जल्द होगा।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - चमोली आपदा: सैलाब में लापता हुआ इंजीनियर बेटा..मां को अब भी है फोन का इंतजार
त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली दौरे के बाद से ही उत्तराखंड के सियासी गलियारों में एक बार फिर से हलचल पैदा हो गई है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए अब महज एक ही वर्ष का समय शेष है और इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हाल ही में दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे पर गए थे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री भाजपा अध्यक्ष गृह मंत्री समेत कई केंद्र मंत्रियों से मुलाकात की और अब यह माना जा रहा है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत अपनी टीम में नए सदस्यों को शामिल कर सकते हैं। इसी के साथ यह भी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कुछ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव कर सकते हैं। यह भी चर्चा है कि एक राज्य मंत्री को कैबिनेट में लिया जा सकता है। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बात को स्वाभाविक ठहराया है। बता दें कि हाल ही में मीडिया ने उनके दिल्ली के दौरे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल किया जिसके बाद उन्होंने कहा कि उनके दिल्ली दौरे के बाद भाजपा का मंत्रिमंडल विकास होना स्वभाविक है।