उत्तराखंड नैनीतालNainital dowry case

उत्तराखंड: दहेजलोभियों की हैवानियत..5 लाख रुपये नहीं दिए तो देवर ने किया रेप

ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए सता रहे थे। वो दहेज में पांच लाख रुपये मांग रहे थे, विवाहिता ने विरोध किया तो देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पढ़िए पूरी खबर

Nainital dowry case: Nainital dowry case
Image: Nainital dowry case (Source: Social Media)

नैनीताल: नैनीताल में दहेजलोभी ससुरालवालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए सता रहे थे, यही नहीं विवाहिता ने विरोध किया तो देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ससुरालवालों के जुल्म कम नहीं हुए तो विवाहिता पुलिस की शरण में पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना हल्द्वानी के इंदिरानगर की है। यहां एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि 15 साल पहले उसका निकाह इंदिरानगर के रहने वाले एक शख्स से हुआ था

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल से शर्मनाक खबर..स्मैक तस्करी में सेना का जवान गिरफ्तार
शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कम दहेज लाने के लिए ससुराल वाले उसे अक्सर ताने मारते थे। मारपीट और प्रताड़ना का ये सिलसिला लगातार 15 साल तक चलता रहा, लेकिन गृहस्थी बचाने और बच्चों के बारे में सोचकर महिला सब कुछ सहती रही। महिला का कहना है कि ससुराल वाले दहेज में 5 लाख रुपये मांग रहे थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मायकेवालों पर भी ससुराल वाले 5 लाख रुपये दहेज में देने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। पीड़ित महिला के 4 बच्चे हैं। उसने पुलिस से सुरक्षा देने की गुहार लगाई। वहीं थाना प्रभारी यूनुस खान का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।