उत्तराखंड देहरादूनRamesh Pokhriyal reached Nishank Dehradun

उत्तराखंड में अब ये चेहरा बन सकता है CM..देर रात से शुरू हुई बड़ी हलचल

रात 11.30 बजे शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को देहरादून जाने का निर्देश मिला था, रात 11.45 बजे सुबह की पहली फ्लाइट में टिकट बुक करवाई गई थी

Uttarakhand CM Ramesh Pokhriyal Nishank: Ramesh Pokhriyal reached Nishank Dehradun
Image: Ramesh Pokhriyal reached Nishank Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति पल पल करवट ले रही है। मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर अब तक सस्पेंस बरकरार है। ऐसे में एक बड़ी अपडेट है। रात 11.30 बजे शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को देहरादून जाने का निर्देश मिला था, रात 11.45 बजे सुबह की पहली फ्लाइट में टिकट बुक करवाई गई थी। रात 11.30 बजे शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को देहरादून जाने का निर्देश मिला था। इसके बाद रात 11.45 बजे सुबह की पहली फ्लाइट में उनकी टिकट बुक करवाई गई थी। खबर है कि रमेश पोखरियाल निशंक को BJP विधानमंडल दल की बैठक में जाने का निर्देश दिए गए हैं। तो सूत्रों की माने तो केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक प्रदेश के अगले सीएम बन सकते हैं। आगे पढ़िए उनके बारे में कुछ और भी खास बातें

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के CM का इस्तीफा..मनीष सिसोदिया बोले-2022 से पहले मान ली हार
केंद्र में मानव संसाधन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे रमेश पोखरियाल को आलाकमान ने प्रदेश बीजेपी की नैया पार लगाने के लिए भेज दिया है। अगर विधानमंडल दल की बैठक में कुछ अप्रत्यशित न हुआ तो रमेश पोखरियाल निशंक ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। आपको बता दे कि 2011 में रमेश पोखरियाल निशंक को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था, लेकिन अपनी प्रतिभा के चलते निशक ने ना केवल आलाकमान को अपने पक्ष में किया, बल्कि राज्य में भी अपने को साबित किया। हरिद्वार लोकसभा से रमेश पोखरियाल निशंक ने लगातार दो बार जीत दर्ज की और केंद्र में मानव संसाधन मंत्री बने। ऐसे में बीजेपी आलाकमान की एक बार फिर पहली पसंद रमेश पोखरियाल निशंक ही होने जा रहे हैं। खबर है कि बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को पार्टी भविष्य में किसी बड़े पद के लिए उपयोग में लाएगी।