उत्तराखंड हल्द्वानीCase registered on Rizwan in Haldwani

उत्तराखंड: धर्म छुपाकर युवती से 4 साल तक दुष्कर्म करता रहा रिजवान..जान से मारने की दी धमकी

अपना असली धर्म छुपा कर यूएसनगर का रिजवान 4 साल तक शादी का झूठा झांसा देकर हल्द्वानी की एक युवती के साथ शारीरिक दुष्कर्म करता रहा। जानिए पूरा मामला-

Haldwani Religion Case: Case registered on Rizwan in Haldwani
Image: Case registered on Rizwan in Haldwani (Source: Social Media)

हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बाजपुर के रहने वाले एक युवक के ऊपर हल्द्वानी की युवती से अपना असली धर्म छुपाते हुए उसके साथ दोस्ती करने और शादी का झांसा देते हुए 4 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जी हां, युवक ने युवती से दोस्ती की और उसको अपना धर्म गलत बताया और उसके बाद दोनों के बीच करीबी बढ़ी और उसके बाद 4 साल तक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का तो यह तक आरोप है कि आरोपी ने शादी के लिए धर्मांतरण का दबाव भी डाला। जब युवती ने धर्म बदलने से मना किया तब आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रिजवान के खिलाफ धारा 376, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। आपको बता दें कि रिजवान ने युवती को अपना धर्म गलत बताया था और उसने युवती को 4 साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: शादी की खुशियों में पसरा मातम..भीषण हादसे में दुल्हन की मां समेत 3 लोगों की मौत
चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। हल्द्वानी के आनंदपुरी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उधम सिंह नगर के बाजपुर के निवासी रिजवान के साथ उसकी दोस्ती 4 साल पहले हुई थी। उस समय अपना नाम उसने सोनू बताया था और उसने अपना धर्म भी युवती से छुपाया। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोस्ती नजदीकी में बढ़ी और युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और शादी का झांसा देकर उसने 4 साल तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपनी असली धर्म का खुलासा किया और अपना असली नाम रिजवान बताते हुए युवती को धर्मांतरण कर शादी करने के लिए कहा। जब युवती ने धर्मांतरण करने से मना कर दिया तब रिजवान ने उसको मारपीट कर उसको जान से मारने की धमकी दी। वहीं पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी एक टीम लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।