उत्तराखंड देहरादूनNew recruits will be in uttarakhand police

खुशखबरी: उत्तराखंड पुलिस में 2 हजार कांन्टेबलों की भर्ती..DGP ने दी गुड न्यूज

उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द ही नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। आप भी तैयारी शुरू कर दें।

Uttarakhand Police Recruitment: New recruits will be in uttarakhand police
Image: New recruits will be in uttarakhand police (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द ही नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। ये जानकारी डीजीपी अशोक कुमार ने दी। उत्तराखंड में मई के महीने में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के माध्यम से दो हजार खाली पदों को भरा जाएगा। इस तरह 2 हजार युवाओं के पास पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी हासिल करने का मौका है। इसके अलावा मार्च महीने में 167 पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। पुलिस विभाग में प्रमोशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को भी पदोन्नत किया जाना है। पुराने कर्मचारियों के प्रमोशन के बाद, कई पद खाली होंगे। जिन्हें भरने के लिए मुख्यालय पुलिस भर्ती का आयोजन करेगा.

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 6 जिलों में ओलावृष्टि के आसार..मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
पुलिस महकमे में होने वाली भर्ती प्रक्रिया के अलावा डीजीपी अशोक कुमार ने बकायदा वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस की सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती पर कुछ अड़चनों के कारण भर्ती प्रक्रिया में थोड़ा विलम्ब हो रहा है। हमारे द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि मई तक भर्ती प्रक्रिया शुरु हो जाये।

DGP Sir की प्रदेश की युवाओं से अपील, पुलिस भर्ती प्रक्रिया सम्बन्धित अफवाहों पर न दें ध्यान

श्री Ashok Kumar IPS, DGP Sir की प्रदेश के युवाओं से अपील। कृपया पुलिस भर्ती प्रक्रिया सम्बन्धित किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। निकट भविष्य में होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस की सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती पर कुछ अड़चनों के कारण भर्ती प्रक्रिया में थोड़ा विलम्ब हो रहा है। हमारे द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि मई तक भर्ती प्रक्रिया शुरु हो जाये।

Posted by Uttarakhand Police on Tuesday, April 6, 2021