उत्तराखंड देहरादूनAam Aadmi Party Uttarakhand Colonel Ajay Kothiyal

उत्तराखंड में AAP के सबसे बड़े महारथी बनेंगे कर्नल अजय कोठियाल..इन दिन होगा ऐलान

कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल के पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें लग रही थीं, अब इन खबरों की पुष्टि हो गई है। वो 18 अप्रैल को संक्षिप्त समारोह में आप की सदस्यता लेंगे।

Colonel Ajay Kothiyal Aam Aadmi Party: Aam Aadmi Party Uttarakhand Colonel Ajay Kothiyal
Image: Aam Aadmi Party Uttarakhand Colonel Ajay Kothiyal (Source: Social Media)

देहरादून: यूथ फाउंडेशन के जरिए देश के लिए जांबाज जवानों को तैयार करने वाले कर्नल अजय कोठियाल जल्द ही अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले हैं। वो आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं। कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल के पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें लग रही थीं, अब इन खबरों की पुष्टि हो गई है। आप के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक कर्नल अजय कोठियाल की आप के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात हो चुकी है। 18 अप्रैल को वो संक्षिप्त समारोह में आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेंगे। इसके बाद 21 अप्रैल को देहरादून में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी उन्हें उत्तराखंड के एके के तौर पर पेश करेगी। आप राष्ट्रीय स्तर पर अरविंद केजरीवाल के नाम को भी इसी तरह कैश करती रही है। उत्तराखंड में पार्टी एके अभियान चला रही है। पिछले दिनों खबरें थीं कि आम आदमी पार्टी उन्हें सीएम फेस के तौर पर प्रोजेक्ट करने वाली है, हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उन्हें सीएम फेस के तौर पर पेश करने पर जरूर विचार किया जा सकता है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बीच सड़क पर बेरहमी..दो युवकों ने एक शख्स को लाठी डंडों से पीटा
यहां आपको कर्नल अजय कोठियाल के बारे में कुछ और बातें बताते हैं। भारतीय सेना का हिस्सा रह चुके कर्नल अजय कोठियाल केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों के लिए जाने जाते हैं। वो नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम के मुखिया भी रह चुके हैं। कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके कर्नल अजय कोठियाल की प्रदेश की 21 विधानसभा सीटों पर मजबूत पकड़ है। कर्नल अजय कोठियाल यूथ फाउंडेशन भी चलाते हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को सेना में भर्ती होने से जुड़ी ट्रेनिंग देता है। लोकसभा चुनाव 2019 में भी बीजेपी और कांग्रेस ने उनसे संपर्क किया था। चर्चाएं थी कि वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उस वक्त उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के संकेत दिए थे। अब वो आम आदमी पार्टी संग जुड़कर अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले हैं।