उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालCoronavirus update in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल में बेकाबू हालात..अब तक 180521 लोग पॉजिटिव, 102 मौत..12 इलाके सील

पौड़ी गढ़वाल में हालात बेकाबू हो रहे हैं। यहां बीते शुक्रवार को 366 लोगों के अंदर कोरोना की पुष्टि हुई। जिले में मृत्यु दर भी तेजी से बढ़ रहा है।

Coronavirus in uttarakhand: Coronavirus update in Pauri Garhwal
Image: Coronavirus update in Pauri Garhwal (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण उत्तराखंड में थमता नहीं दिखाई दे रहा है। आए दिन अलग-अलग जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है और लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। उत्तराखंड में अब तक 1,80,521 पॉजिटिव केस पाए जा चुके हैं जिनमें से 1,24,565 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अब उत्तराखंड में 39,495 एक्टिव केस बचे हुए हैं। मृत्यु दर की बात करें तो प्रदेश में अब तक 2,624 मरीजों ने दम तोड़ा है। प्रदेश में कुल 34,642 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। वहीं कल 5,654 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं और 24,375 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। मैदानी जिलों में हालत बेकाबू हो रखे हैं। इसी के साथ अब कोरोना पहाड़ भी चढ़ रहा है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी जिलों में भी कोविड तेजी से बढ़ रहा है जो कि बेहद चिंताजनक है। बात करें पौड़ी गढ़वाल की तो जिले में सबसे अधिक कोरोना केस बढ़ रहे हैं और कोविड तेजी से फैल रहा है। आइए आपको पौड़ी गढ़वाल में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से अवगत कराते हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ चढ़ा कोरोना: रुद्रप्रयाग में अब तक 3314 लोग पॉजिटिव, 22 लोगों की मौत..दो इलाके सील
बात करें मृत्यु दर की तो पौड़ी जिले में अब तक 102 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। पौड़ी गढ़वाल में बीते शुक्रवार को 1,519 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। वहीं जिले में 905 सैंपल नेगेटिव आए हैं और 336 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। चलिए बात करते हैं पौड़ी गढ़वाल में उन क्षेत्रों की जिनको कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। पौड़ी गढ़वाल में कुल 12 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जिनमें से सात कोटद्वार में, तीन श्रीनगर में और एक पौड़ी में बनाया गया है। कोटद्वार में श्री धर्मेंद्र नेगी हाउस, पश्चिम दिशा रोड, दिव्या हाउस, 124 देवी रोड कोटद्वार, जल निगम स्टोर, बैंक कॉलोनी, जौनपुर, काशीरामपुर तल्ला, देवरामपुर वार्ड नंबर 32 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं श्रीनगर में होटल चंद्रलोक श्रीकोट, स्वर्गाश्रम लक्ष्मण झूला और परमार्थ निकेतन आश्रम को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं पौड़ी गढ़वाल में श्रीकोट पट्टी को कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है। इन क्षेत्रों में प्रशासन के अगले आदेश तक लोगों की आवाजाही में प्रतिबंध रहेगा।