उत्तराखंड देहरादूनYouth dodges Dehradun police

देहरादून में गजब हो गया..पुलिस के 4 अफसर और 10 जवानों को चकमा देकर भागा युवक

देहरादून के इस लड़के ने पुलिस से बचने के लिए जो किया, वो करने के लिए सचमुच बहुत हिम्मत चाहिए। आगे जानिए पूरा मामला

Dehradun News: Youth dodges Dehradun police
Image: Youth dodges Dehradun police (Source: Social Media)

देहरादून: कहते हैं पुलिस से कभी पंगा नहीं लेना चाहिए, लेकिन देहरादून के एक युवक ने पुलिस से बचने के लिए जो किया, वो करने के लिए सचमुच बहुत हिम्मत चाहिए। कोरोना कर्फ्यू में सड़क पर बेवजह घूम रहे इस लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया था। बाद में पुलिस उसे कैदी वाहन में बैठाने लगी। तभी युवक ने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और वहां से भाग निकला। लड़का आगे-आगे और पुलिस पीछे-पीछे दौड़ रही थी। पूरा फिल्मी सीन था, पुलिस लड़के को बस पकड़ने ही वाली थी, कि तभी लड़का 10 फीट की दीवार से नीचे कूदा और पानी के गड्ढे में गिर गया, फिर गड्ढे से बाहर निकला और दौड़ लगा दी। जिस वक्त ये सब हुआ, उस वक्त मौके पर चार सीओ और पुलिस के दस जवान मौजूद थे, फिर भी लड़का भाग निकला। बाकी तो आप तस्वीरें देखकर समझ ही गए होंगे। चलिए पूरा मामला बताते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक देहरादून में इन दिनों कोविड कर्फ्यू लगा है। जो लोग बेवजह बाहर घूम रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। बुधवार को सुबह ग्यारह बजे पुलिस ने यहां रायपुर और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड..हिमालयी राज्यों में टॉप पर, देशभर में 7वां स्थान
इस दौरान पुलिस के काफिले में कैदी वाहन भी था। जो लोग बेवजह घूमते मिल रहे थे, उन्हें पुलिस कैदी वाहन में बैठाकर थाने ले जा रही थी। इस बीच पुलिस टीम को अंबीवाला गुरुद्वारे के पास एक स्कूटर सवार युवक मिला। पूछताछ हुई तो लड़का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे पकड़ कर कैदी वाहन में बैठाने के लिए ले जाने लगे, तभी लड़के ने हाथ छुड़ाया और वहां से भागने लगा। युवक ने अपना स्कूटर भी मौके पर ही छोड़ दिया। युवक को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी भी युवक के पीछे दौड़े, लेकिन तेज रफ्तार से दौड़ रहे युवक ने करीब दस फीट की दीवार से नीचे पानी में छलांग लगा दी, फिर वहां से रफूचक्कर हो गया। इस तरह युवक पुलिस के शिकंजे से तो बच निकला, लेकिन उसका स्कूटर वहीं रह गया। अब पुलिस इसी स्कूटर के जरिए युवक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।