उत्तराखंड देहरादूनMedia Advisor Dinesh Mansera removed from the post

बड़ी खबर: CM तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार दिनेश मानसेरा को पद से हटाया गया

हाल ही में नए-नए मीडिया सलाहकार बनाए गए दिनेश मानसेरा को पद से हटा दिया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Dinesh Mansera: Media Advisor Dinesh Mansera removed from the post
Image: Media Advisor Dinesh Mansera removed from the post (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड से आज की एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की तीरथ सरकार ने हाल ही में नए-नए मीडिया सलाहकार बनाए गए दिनेश मानसेरा को पद से हटा दिया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि सोमवार को ही दिनेश मानसेरा को सीएम के मीडिया सलाहकार बनाने के आदेश जारी किए गए थे। अब सवाल यह है कि आखिर शासन को यह फैसला क्यों लेना पड़ा? बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर दिनेश मानसेरा के खिलाफ अलग अभियान चल रहा था जिसको देखते हुए शासन द्वारा यह फैसला लिया गया। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। दिनेश मानसेरा हल्द्वानी के निवासी हैं। वो लम्बे समय से वह पांचजन्य अखबार से जुड़े थे। फिलहाल वो एनडीटीवी में कुमाऊँ मण्डल के प्रभारी भी है। दिनेश मानसेरा थाल सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को हल्द्वानी में भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। दिनेश मानसेरा उत्तराखंड के उन सरोकारी पत्रकारों में जाने जाते हैं जिनकी संख्या अब वास्तव में बहुत कम है। दिनेश मानसेरा हल्द्वानी में थाल सेवा के लिए भी जाने जाते हैं इसके अलावा उनकी ओर से दवा सेवा और पेड़ सेवा जैसे कार्यक्रम भी किए जाते रहे हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में भी चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का असर, 8 जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट