उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालVice Admiral Sandeep Naithani gets Navy big responsibility

गौरवशाली पल: उत्तराखंड के सपूत संदीप नैथानी को नौसेना मिली बड़ी जिम्मेदारी

पौड़ी जिले के रहने वाले वाइस एडमिरल संदीप नैथानी AVSM, VSM को भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मैटेरियल की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

Vice Admiral Sandeep Naithani: Vice Admiral Sandeep Naithani gets Navy big responsibility
Image: Vice Admiral Sandeep Naithani gets Navy big responsibility (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के सपूतों में हर बार उत्तराखंड के नाम रौशन कर सभी का सिर गर्व से ऊंचा किया है। खासतौर पर सैन्य क्षेत्र में तो उत्तराखंड वीर जांबाजों का कोई सानी नहीं। एक बार फिर से एक गौरवशाली खबर सामने आई है। पौड़ी जिले के जांबाज वाइस एडमिरल संदीप नैथानी को भारतीय नौसेना में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित वाइस एडमिरल संदीप नैथानी को भारतीय नौसेना में अब चीफ ऑफ मैटेरियल का जिम्मा दिया गया है। इससे पहले वाइस एडमिरल संदीप नैथानी युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक के पद पर थे। नौसेना के प्रमुख विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस वलसुरा की कमान भी वाइस एडमिरल संदीप नैथानी संभाल चुके हैं। अब आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बता देते हैं। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नशे के लिए हैवानियत..चिलम ना मिलने पर भड़का युवक, साथी को जान से मार डाला
वाइस एडमिरल संदीप नैथानी 01 जनवरी 1985 को भारतीय नौसेना में कमीशन हुए थे। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला से स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से रडार एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके अलावा वो डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। इंडियन नेवी की विद्युत शाखा में उनकी पहली नियुक्ति हुई थी। उनका नाम अब नौसेना के सबसे सीनियर टेक्निकल ऑफिसर्स में शुमार होता है। वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने अपने करियर के दौरान कई चुनौतियों का भी सामना किया है। चाहे विमान वाहक पोत ’विराट’ पर सेवा देने की बात हो या फिर मुंबई या विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में सेवा देने की बात हो...हर जगह वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने निष्ठा से सेवा की। राज्य समीक्षा की ओर से वाइस एडमिरल संदीप नैथानी को अनंत शुभकामनाएं।