उत्तराखंड पिथौरागढ़5 youths died due to drowning in Pithoragarh river

उत्तराखंड: बहन को ससुराल छोड़ने गए थे 8 भाई..नदी में डूबने से 5 की मौत, शादी के बीच मातम

हादसे में जान गंवाने वाले पांचों युवक भी अपनी बहन को विदा करने आए थे, लेकिन सरयू नदी ने उनकी जिंदगी लील ली।

Pithoragarh News: 5 youths died due to drowning in Pithoragarh river
Image: 5 youths died due to drowning in Pithoragarh river (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में शादी वाले घर में दुखद हादसा हो गया। यहां दुल्हन को ससुराल छोड़ने आए पांच युवकों की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में दुल्हन का सगा भाई और एक चचेरा भाई भी शामिल है। अन्य तीन युवक भी दुल्हन के गांव के रहने वाले थे और रिश्ते में दुल्हन के भाई लगते थे। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। महज एक दिन पहले ससुराल में कदम रखने वाली दुल्हन पांच भाईयों की मौत से सदमे में है। पहाड़ में शादी के बाद दुल्हन की विदाई के वक्त उसके भाई भी बहन को ससुराल तक विदा करने जाते हैं। हादसे में जान गंवाने वाले पांचों युवक भी अपनी बहन को विदा करने आए थे, लेकिन एक हादसे ने पांच परिवारों को तबाह कर दिया। जानकारी के मुताबिक बीते दिन सेराघाट से एक बारात गणाई गंगोली के धौलियाइजर कूना गांव में गई थी। विदाई का वक्त आया तो दुल्हन के दो भाई और गांव के तीन अन्य किशोर बहन को छोड़ने के लिए उसके ससुराल गए थे। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड रोजगार समाचार: वन विभाग में 400 पदों पर भर्ती..जानिए पूरी डिटेल
बुधवार को ये पांचों युवक शेराघाट रामपुर से लगभग आधा किमी दूर बहने वाली सरयू नदी में नहाने चले गए। उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था। जिसके चलते पांचों युवक डूबने लगे। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने युवकों की चीख-पुकार सुनी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले पांचों की मौत हो चुकी थी। हादसे में जान गंवाने वाले किशोरों की पहचान रविंद्र (15 वर्ष) पुत्र गोकुल राम, साहिल (15 वर्ष) पुत्र पूरन राम, मोहित (17 वर्ष) पुत्र अशोक, राजेश (16 वर्ष) पुत्र खीम राम, पीयूष (15 वर्ष) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी धौलियाइजर गांव कूना गणाई गंगोली के रूप में हुई। मृतकों में दुल्हन का सगा और एक चचेरा भाई भी शामिल है। दूसरे युवक भी दुल्हन के भाई लगते थे। घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम पसरा है। अपनी शादी के दिन ही पांच भाईयों को खो देने वाली दुल्हन रो-रोकर बेसुध हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।