उत्तराखंड देहरादूनDehradun husband attack on wife and daughter

देहरादून: छोटी सी बात पर पति ने पत्नी को मारा चाकू..3 साल की बेटी को भी नहीं बख्शा

छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में तब्दील हो गया। इसी बीच अनिल ने चाकू उठाया और पत्नी के साथ 3 साल की बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया।

Dehradun news: Dehradun husband attack on wife and daughter
Image: Dehradun husband attack on wife and daughter (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। झगड़े के दौरान गुस्साए पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घटना के वक्त दोनों की तीन साल की बच्ची भी वहीं मौजूद थी। हैवान पति को उस पर भी तरस नहीं आया। आरोप है कि पति ने अपनी बेटी पर भी चाकू से हमला किया। पति से बचकर भाग रही पत्नी ने किसी तरह पुलिस को फोन किया और उन्हें घटना के बारे में बताया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र की है। यहां इंजीनियरिंग एनक्लेव में अनिल सुंदरियाल अपनी पत्नी कौमुदी सुंदरियाल के साथ रहते हैं। बीते दिन अनिल और कौमुदी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में तब्दील हो गया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सोमेश्वर में भारी बारिश से तबाह..कई संपर्क मार्ग ध्वस्त, फसलें बर्बाद
इसी बीच अनिल ने चाकू उठाया और पत्नी के साथ 3 साल की बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी कौमुदी और मासूम बच्ची हमले में बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान डरी हुई कौमुदी मदद के लिए शोर मचाने लगी। जिस के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। बाद में कौमुदी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित और उसकी बेटी को अस्पताल पहुंचाया। वसंत विहार थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित कौमुदी सुंदरियाल के वकील ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।