उत्तराखंड हरिद्वारArjun of Haridwar Maharajpur Kala village arrested

उत्तराखंड: दो पत्नियों का कत्ल करने वाला हत्यारा पति गिरफ्तार, मामले में हुए बड़े खुलासे

युवक को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर शक था। इसके चलते घर मे रोज क्लेश होता था। शनिवार को झगड़े के दौरान युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। आगे पढ़िए पूरी खबर

Haridwar News: Arjun of Haridwar Maharajpur Kala village arrested
Image: Arjun of Haridwar Maharajpur Kala village arrested (Source: Social Media)

हरिद्वार: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है, इसमें अगर शक पनपने लगे तो रिश्ते को बर्बाद होते देर नहीं लगती। हरिद्वार में भी यही हुआ। यहां एक शक्की पति ने गोली मार कर पत्नी की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लक्सर के महाराजपुर कला गांव की है। जहां शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक को अपनी पत्नी के अवैध संबंध को लेकर शक था। इसके चलते घर मे रोज क्लेश होता था। शनिवार को युवक ने झगड़े के दौरान पत्नी को मार दिया। पुलिस जांच के दौरान आरोपी के बारे में और भी कई बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी युवक का नाम अर्जुन है। वो महाराजपुर कला गांव में पत्नी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि अर्जुन की पहली शादी राखी पुत्री मोल्हड़ निवासी बेलड़ा से हुई थी. अर्जुन ने 2017 में उसकी हत्या कर दी थी. वर्तमान में वह जमानत पर बाहर था और ये अर्जुन की दूसरी पत्नी थी. नीतू की शादी अर्जुन से पिछले साल ही हुई थी। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में नजर आया दुर्लभ सफेद मोर, झिरना रेंज के वनकर्मियों में उत्साह की लहर
पुलिस के मुताबिक जिस महिला की हत्या की गई, वो आरोपी की दूसरी पत्नी थी। इससे पहले साल 2016 में भी आरोपी अर्जुन ने अपनी पहली पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने की कोशिश की थी। जिसमें पत्नी को गंभीर चोटें आई थी। इस घटना में आरोपी की पहली पत्नी तो किसी तरह बच गई, लेकिन पत्नी की बहन की 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई थी। इतने जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद भी आरोपी नहीं सुधरा। घटना के कुछ ही दिन बाद आरोपी अर्जुन ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन दूसरी पत्नी को भी बुरी तरह प्रताड़ित करने लगा। उसे शक था कि पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध हैं। शनिवार सुबह उसने शक के चलते पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पास के ही गांव से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जरूरी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।