उत्तराखंड देहरादूनHeavy rain in 5 districts of Uttarakhand

उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

प्रदेश के निवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, दून समेत कई जिलों में अगले 48 घंटे में बरसात की संभावना, जारी हुआ रेड अलर्ट।

Weather forecast uttarakhand: Heavy rain in 5 districts of Uttarakhand
Image: Heavy rain in 5 districts of Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। मॉनसून के दस्तक देने के बावजूद भी कई दिनों से गर्मी पड़ रही है और उमस बढ़ रही है। कई दिनों से राज्य में बारिश का नामोनिशान तक नहीं दिखाई दे रहा है। लोग झुलसती गर्मी से परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज और कल यानी कि गुरुवार और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आज और कल उत्तराखंड में मध्यम से भारी बरसात की संभावनाएं जताई गईं हैं। तपती गर्मी की बीच में बरसात की खबर प्रदेश के लिए राहत बनकर सामने आई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज और कल राजधानी देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में भारी बरसात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राजधानी देहरादून के अलावा पौड़ी, नैनीताल जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी और बहुत भारी बरसात के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में स्कूलों की छुट्टियां खत्म, 1 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई
आज और कल चंपावत, टिहरी और पिथौरागढ़ में भी भारी बरसात की संभावनाएं हैं। भारी बरसात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटे के लिए उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। गुरुवार को राज्य में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 1 जुलाई से शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय करेंगे ये बड़ा काम, 13 जिलों में होगा दौरा
बीते कुछ दिनों से प्रदेश के निवासी झुलसाने वाली गर्मी से परेशान हैं। कई दिनों से बरसात का नामोनिशान नहीं दिख रहा है जिस वजह से गर्मी लोगों का जीना बेहाल कर रही है। बीते बुधवार को राजधानी देहरादून में 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बता दें कि देहरादून में 15 अप्रैल के बाद इतना अधिक तापमान दज किया गया था। 15 अप्रैल को दून में 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान पहुंचने के बाद देहरादून में लोगों की हालत खराब रही। गर्मी इस कदर परेशान कर रही है कि लोगों को कूलर और पंखे से भी निजात नहीं मिल रही है। वहीं हरिद्वार में भी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे रहे हैं। गर्मी से लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। बीते बुधवार को हरिद्वार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।