उत्तराखंड देहरादूनBus service to start from Uttarakhand to Delhi

उत्तराखंड से दिल्ली के लिए शुरू होने वाली है बस सेवा..जानिए क्या होगा रूट

उत्तराखंड से जल्द ही करनाल होते हुए दिल्ली के लिए चलेंगी बसें। हिमाचल के लिए भी 50 फीसदी यात्रियों की क्षमता के साथ शुरू हुआ बस का संचालन। ऑनलाइन कर सकेंगे टिकट बुकिंग-

interstate transport: Bus service to start from Uttarakhand to Delhi
Image: Bus service to start from Uttarakhand to Delhi (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड से दिल्ली और हिमाचल सफर करने वालों के लिए यह सुखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड ने दिल्ली के लिए वाया करनाल रोडवेज बस संचालन को हरी झंडी दिखा दी है। हिमाचल से अंतरराज्यीय परिवहन शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद अब उत्तराखंड के लिए चंडीगढ़ एवं यमुनानगर और करनाल होकर दिल्ली जाने का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्द ही उत्तराखंड से दिल्ली वाया करनाल बस से सफर करने के इच्छुक यात्री रोडवेज की बसों में सफर कर पाएंगे। आज यानी कि गुरुवार से चंडीगढ़ धर्मशाला और शिमला के लिए भी देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। आज से देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से लोग चंडीगढ़, धर्मशाला और शिमला के लिए रोडवेज की बस से यात्रा कर सकते हैं। अब दिल्ली गुरुग्राम एवं फरीदाबाद के लिए उत्तर प्रदेश की बजाय हिमाचल एवं हरियाणा से होकर उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन शुरू किया गया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में फिर बढ़े कोरोना के मामले, आज 124 लोग पॉजिटिव..1 मौत
अप्रैल के आखिरी सप्ताह से रोडवेज बस का संचालन पूरी तरह ठप हो रखा था और उत्तराखंड से दिल्ली, राजस्थान एवं हरियाणा के लिए उत्तर प्रदेश का क्षेत्र से होकर जाना पड़ता था। जबकि चंडीगढ़ एवं पंजाब के लिए हिमाचल प्रदेश से होकर। आज हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड से बसों के संचालन की मंजूरी दे दी है जिसके बाद उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश और हरियाणा होते हुए वाया दिल्ली पहुंचा जा सकता है। हालांकि इसमें कुछ सख्त नियम बनाए गए हैं जिसका पालन करना पूर्ण रूप से अनिवार्य होगा। चंडीगढ़ एवं हिमाचल के लिए बस संचालन शुरू हो रहा है मगर शर्त यह है कि यात्रियों की संख्या 50 फ़ीसदी ही रहेगी। मंडल प्रबंधक सचिन गुप्ता ने बताया कि मानक के अनुसार बस चालक एवं परिचालक समेत सभी यात्रियों का मास्क पहनना अनिवार्य है और इसी के साथ बसों में यात्रियों की लिमिट भी 50 फीसदी ही तय की गई है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - शर्मनाक: प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती, डोली के सहारे पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल
चलिए आपको बस के पूरे शेड्यूल से अवगत कराते हैं। दिल्ली-गुरुग्राम एवं फरीदाबाद के लिए बस को यमुनानगर करनाल होते हुए दिल्ली मार्ग भेजा जाएगा। देहरादून से दिल्ली के लिए करनाल का मार्ग मेरठ के मुकाबले तकरीबन 75 किलोमीटर लंबा है। ऐसे में यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ेगा। शुरुआत में दिल्ली के लिए वाया करनाल से सुबह और रात की 2 बस चलाने की तैयारी की जा रही है। हिमाचल एवं चंडीगढ़ के लिए भी आज से रोडवेज की बसों को रवाना किया गया। चंडीगढ के लिए 4 बस चलाई जाएंगी। पहली बस का समय सुबह 7 बजे का है। उसके बाद 8 और फिर 9। आखिरी बस रात के 9 बजे चलेगी। अगर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। शिमला के लिए अभी 1 ही बस का संचालन हरिद्वार से किया जाएगा। ऋषिकेश और हरिद्वार से चंडीगढ़ के लिए भी बस यात्रियों की संख्या के आधार पर रवाना होगी।