उत्तराखंड उधमसिंह नगरGirl escaped with lover in udham singh nagar

उत्तराखंड: शादी वाले दिन प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, नकदी-जेवर भी लेकर भागी

गुरुवार रात मेहंदी की रस्म हुई। घरवाले जरूरी तैयारियां करने के बाद चैन की नींद सो रहे थे, तभी दुल्हन ने नकदी-जेवर समेटे और प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। आगे पढ़िए पूरी खबर

Udham singh nagar news: Girl escaped with lover in udham singh nagar
Image: Girl escaped with lover in udham singh nagar (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: लुटेरी दुल्हनों के ससुराल वालों को लूटने की खबरें तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन उत्तराखंड में तो एक दुल्हन अपने ही घरवालों को लूटकर प्रेमी संग फरार हो गई। घटना गदरपुर की है। यहां एक गांव में रहने वाली युवती की शादी खटीमा में रहने वाले युवक से तय हुई थी। शुक्रवार को बारात आनी थी। गुरुवार को शादी की जरूरी रस्में निभाई गईं। बारात के स्वागत की जरूरी तैयारियां पूरी कर लेने के बाद रात को परिजन सो गए। तड़के चार बजे जब परिजन जागे तो दुल्हन घर से गायब मिली। दुल्हन के साथ-साथ घर में रखे डेढ़ लाख रुपये और जेवर भी गायब थे। दुल्हन के फरार हो जाने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घबराए हुए परिजनों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। ग्रामीणों का कहना है कि युवती सीसीटीवी फुटेज में घर से बाहर जाती दिख रही है। ये भी पता चला है कि युवती का किसी अन्य युवक से अफेयर चल रहा था। लड़के का नाम तेजपाल राकेश बताया जा रहा है, वो लखनऊ का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 2 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था बृजेश रौतेला, तिरंगे में लिपटी आई पार्थिव देह
युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि युवती और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। दोनों को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा। वहीं शादी के महज कुछ ही घंटे पहले घर की बेटी के भाग जाने से परिजन बुरी तरह सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि घर पर शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थी। दुल्हन को मेंहदी लग गई थी। शुक्रवार को बारात आनी थी, लेकिन चंद घंटे पहले ही कांड हो गया। लड़की घर से न सिर्फ फरार हुई, बल्कि शादी के लिए बनाए गए गहने और नकदी भी अपने साथ ले गई। बहरहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश जारी है।