उत्तराखंड देहरादूनAction on 13 boys in Dehradun Ladpur

देहरादून: जंगल में दारू पीकर बवाल काट रहे थे नशेड़ी, पुलिस न सिखाया सबक

रायपुर पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लड़के जंगलों में नशे का सेवन कर हंगामा करते हैं। बीते दिन पुलिस ने यहां अभियान चलाकर नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की।

Dehradun Video: Action on 13 boys in Dehradun Ladpur
Image: Action on 13 boys in Dehradun Ladpur (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां अब शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा बनती जा रही हैं। पर्यटक स्थलों पर लोग शराब पीते नजर आते हैं। लोगों ने गंगा घाटों तक को नहीं छोड़ा। बीते दिन पुलिस ने हरिद्वार में शराब पीकर गंगा घाट पर हुड़दंग कर रहे 13 लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की थी। ऐसी ही कार्रवाई देहरादून में भी हुई है। यहां रायपुर पुलिस ने जंगल में नशा कर उत्पात मचाने वाले लड़कों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। दरअसल रायपुर पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लड़के जंगलों में नशे का सेवन कर हंगामा करते हैं। रायपुर क्षेत्र में आने वाले जैन प्लाट और वाणी विहार के लोग लगातार पुलिस से शिकायत कर रहे थे। जंगल में होने वाली घटनाओं से स्थानीय लोग डरे हुए थे। उन्होंने बताया कि कुछ लड़के आए दिन जंगल में शराब पीते हैं, नशे का सेवन करते हैं। नशे में धुत होकर उत्पात मचाते हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: चौखुटिया में दिन-दहाड़े महिला से लूटपाट, धारदार हथियार से किया वार
सूचना मिलने पर रायपुर पुलिस ने सादे वस्त्रों में टीम गठित कर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया। बाद में जैन प्लांट, वाणी विहार, लाडपुर जंगल में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जो भी जंगल में नशे में धुत मिला, उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि जंगल में नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अगर भविष्य में इस तरह की सूचना मिली तो उन पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। बता दें कि उत्तराखंड में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों में अकेले हरिद्वार में ही ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां गुरुवार को भी कुछ युवक गंगा किनारे बैठकर हुक्का पी रहे थे, जिन्हें पुरोहितों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बाद में पुलिस ने इनके खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की। सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें वायरल होने के बाद पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।