उत्तराखंड नैनीतालConstable stopped DM car in Nainital

उत्तराखंड: जब कांस्टेबल ने रोकी DM की कार, जमकर हुई तारीफ

डीएम आम आदमी बनकर शहर में पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं को चेक करने निकले थे। साथ में ड्राइवर भी था। जैसे ही उनकी कार नारायण नगर पहुंची, एक कांस्टेबल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। आगे पढ़िए पूरी खबर

Nainital DM: Constable stopped DM car in Nainital
Image: Constable stopped DM car in Nainital (Source: Social Media)

नैनीताल: अनलॉक में मिली ढील के बाद नैनीताल में उमड़ी भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने खुद सुरक्षा की कमान संभाली हुई है। पर्यटकों के लिए नई गाइडलाइन जारी होने के बाद शनिवार को डीएम चेकिंग व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद सड़कों पर उतरे। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने निजी कार में सवार होकर शहर की व्यवस्था का जायजा लिया। वो पुलिस की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। निरीक्षण के दौरान डीएम निजी कार से अस्थाई पार्किंग की तरफ भी गए, जहां एक जवान ने उनकी कार को रोक दिया। पहले तो जवान कार में बैठे डीएम को पहचाना नहीं, लेकिन बाद में डीएम की मौजूदगी को देखने के बाद जवान ने देर किए बगैर उन्हें सैल्यूट किया। पुलिस के चेकिंग अभियान से डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल खुश दिखे। शनिवार को वो आम आदमी बनकर शहर में पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं को चेक करने निकले थे। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: इस नेचुरल स्विमिंग पूल के सोशल मीडिया पर चर्चे, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
साथ में उनका ड्राइवर भी था। डीएम ने रूसी बाईपास और नारायण नगर की अस्थाई पार्किंग से लेकर नैनीताल शहर के भीतर भी पर्यटन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जैसे ही डीएम नारायणनगर पहुंचे, तो पुलिस के जवान ने उनकी गाड़ी रोक दी। डीएम ने मुस्तैदी से काम करने वाले जवान का हौसला बढ़ाया। अभियान से लौटने के बाद डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि वह नई व्यवस्था से संतुष्ट हैं। इसमें लगातार सुधार किया जाएगा ताकि नैनीताल पहुंचने वाले किसी भी सैलानी को कोई दिक्कत नहीं हो। आपको बता दें कि नैनीताल में एंट्री के लिए होटल बुकिंग, आरटीपीसीआर और देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। स्कूटी और बाइक की शहर में एंट्री बंद है। शनिवार को पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1200 से ज्यादा सैलानियों को वापस लौटा दिया। नए प्लान के फ्लोर पर उतरने के बाद शहर को भी जाम समेत कई दिक्कतों से राहत मिली है।