उत्तराखंड नैनीतालdead body found in closed house of nainital

उत्तराखंड: बंद घर से आ रही थी दुर्गंध...पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो उड़े होश

बंद घर से बहुत तेज बदबू आ रही थी। लोग परेशान थे। शुक्रवार को जब लोगों ने घर का दरवाजा खोलकर भीतर झांका, तो वहां का खौफनाक मंजर देख वो डर से सिहर गए। आगे पढ़िए पूरी खबर

nainital news: dead body found in closed house of nainital
Image: dead body found in closed house of nainital (Source: Social Media)

नैनीताल: घटना नैनीताल की है। यहां रामनगर में एक बंद घर में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश तीन-चार दिन पुरानी बताई जा रही है। जब तक लोगों को घर में लाश पड़े होने की खबर मिली, तब तक लाश बुरी तरह सड़ने लगी थी। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना चोरपानी गांव की है। जहां एक बंद घर से बहुत तेज बदबू आ रही थी। लोग परेशान थे। एक-दो दिन बीतने के बाद बदबू पूरे इलाके में फैल गई। जिसके बाद शुक्रवार को परेशान महिलाओं ने चोरपानी के ग्राम प्रधान कृपाल दत्त को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में अजीब सी बदबू फैली हुई है। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान महिलाओं के साथ पूरे क्षेत्र में घूमे, लेकिन उन्हें ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया। तभी ग्राम प्रधान की नजर एक बंद पड़े घर पर पड़ी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून-मसूरी- नैनीताल जाने वाले ध्यान दें..ये नियम पढ़ लें, वरना नहीं मिलेगी एंट्री
ग्राम प्रधान ने बंद घर का दरवाजा खोलकर अंदर झांका, तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में तीन-चार दिन पुरानी सड़ी हुई लाश पड़ी थी। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस भाकुनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। मरने वाले युवक का नाम दीपू (35) बताया जा रहा है। वो चोर पानी के गायत्री विहार में ही रहता था। पुलिस के मुताबिक दीपू बगीचे में काम करता था। शुरुआती जांच में उसके पेड़-पौधों में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन करने की बात सामने आई है। मृतक के पास से कीटनाशक दवा मिली है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच की जा रही है।