उत्तराखंड देहरादूनDelhi Womens ruckus in Dehradun

देहरादून: दिल्ली से आई युवतियों पर नशे में मारपीट करने का आरोप, मचा हंगामा..देखिए वीडियो

उन पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में धुत होकर स्थानीय महिलाओं के साथ मारपीट की। इसके बाद मौके पर हंगामा मच गया। देखिए वीडियो (वीडियो साभार-न्यूज हाईट)

Dehradun News: Delhi Womens ruckus in Dehradun
Image: Delhi Womens ruckus in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहां दिल्ली से आई कुछ महिलाएं होटल में रुकी। उन पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में धुत होकर स्थानीय महिलाओं के साथ मारपीट की। इसके बाद मौके पर हंगामा मच गया। ये मामला डोईवाला के नुन्नावाला में अमरदीप होटल का है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिलाओं को कोतवाली ले आई। स्थानीय सभासद ईश्वर रौथान के साथ तमाम लोग मौके पर पहुंचे। लोगों का आरोप है कि दिल्ली से आई महिलाओं ने नशे में धुत होकर स्थानीय महिलाओं के साथ मारपीट की। लोगों की मांग है कि मर्यादा तोड़ने वाली महिलाओं को सख्त से सख्त सजा मिले। खबर है उत्तराखंड पुलिस भी मिशन मर्यादा के तहत आरोपी महिलाओं पर कार्यवाही करेगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस प्रदेश में हर जगह ऑपरेशन मर्यादा चला रही है। ऐसे पर्यटकों पर कार्यवाही की जा रही है जो पर्यटन स्थलों या फिर धार्मिक स्थलों में मर्यादा लांघ रहे हैं। आगे देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड में 27 जुलाई तक बढ़ाया जा सकता है कर्फ्यू
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मौके पर हंगामा मचा हुआ है और स्थानीय महिलाएं दिल्ली से आई महिलाओं पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। इसके बाद भी दिल्ली से आई महिला पर्यटक स्थानीय महिला से बहस करती नजर आ रही है। उधर वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग मौके पर हंगामा खड़ा कर रहे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।देखिए वीडियो (वीडियो साभार-न्यूज हाईट)

सब्सक्राइब करें: