उत्तराखंड चमोलीHimachal girl fell in love with Chamoli boy while playing pubg

उत्तराखंड: PUBG के खेल में गढ़वाली लड़के को दिल दे बैठी हिमाचली लड़की, शादी करने चमोली पहुंची

अजब प्रेम की गजब कहानी, पब्जी खेलते हुए हिमाचल की लड़की को हुआ चमोली के लड़के से प्यार, बहन के साथ शादी करने पहुंचीं चमोली, लड़का निकल गया नाबालिग

pubg chamoli: Himachal girl fell in love with Chamoli boy while playing pubg
Image: Himachal girl fell in love with Chamoli boy while playing pubg (Source: Social Media)

चमोली: प्यार मोहब्बत के कई मामले आपने सुने होंगे। कई अजीबोगरीब भी होते हैं। इनदिनों ये ऑनलाइन लव का क्रेज मानों थम ही नहीं रहा। कई लोग इंटरनेट पर एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं। मगर क्या आप यकीन करेंगे कि किसी को पब्जी खेलते हुए प्यार हो गया? प्यार हुआ तो हुआ पब्जी का प्यार सीधा शादी तक पहुंच गया। पब्जी पर हुए प्यार की यह रोचक खबर उत्तराखंड से सामने आ रही है। पब्जी खेलते हुए प्यार को इस हद तक सीरियस ले लिया कि हिमाचल से दो बहनें उत्तराखंड के एक लड़के से शादी करने पहुंच गईं। दोनों बहनें घर से नगदी और गहनें लेकर भाग गई थीं। तीनों शादी के लिए कोर्ट पहुंचे तब पता लगा कि लड़का नाबालिग है। वहीं लड़कियों के फरार होने के बाद से उनके घर में हंगामा मच गया। परिजनों की शिकायत पर हिमाचल पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश में थराली पहुंच गई और दोनों बहनों को पकड़ा। अब पुलिस दोनों लड़कियों को कांगड़ा के उपजिलाधिकारी के सामने पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है। आइये आपको पूरी कहानी बताते हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: इधर घर में इंतजार कर रही थी बेटी, उधर पिता ने प्रेमिका के साथ खा लिया जहर
दरअसल कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र में दो बहनों में से एक बहन चमोली जिले में एक लड़के से पब्जी खेलते हुए मिली। धीरे-धीरे उन दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई। इसके बाद लड़की ने अपनी बहन के साथ चमोली जिले जाकर लड़के से शादी करनी का निर्णय लिया। 23 जुलाई को दोनों लड़कियां अपने घर से भाग गईं। उन लड़कियों के भाई ने बैजनाथ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। तभी से पुलिस उन दोनों की तलाश कर रही थी मगर उनका सुराग नहीं मिल पा रहा था। कुछ दिनों पहले उनकी मोबाइल लोकेशन थराली तहसील में मिली। दोनों की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस थराली थाने पहुंची और दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद किया। बता दें कि दोनों बहनें नेपाली मूल की महिला के घर पर रुकी हुई थी और दोनों घर में भागने से पहले घर से नगदी और जेवरात भी लेकर भागी थीं। यहां शादी के लिए तीनों कोर्ट परिसर पहुंचे लेकिन वहां पर लड़के के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी और दोनों का दिल टूट गया जिसके बाद हिमाचल पुलिस ने दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है।