उत्तराखंड देहरादूनTile work in Paltan Market Dehradun

देहरादून के पलटन मार्केट का नया लुक देखिए, बदला-बदला सा दिखने लगा बाजार

दून का मशहूर पलटन बाजार हुआ चकाचक, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत घंटाघर से पलटन बाजार तक बिछाई गई टाइल्स, जिलाधिकारी पहुंचे निरीक्षण के लिए-

Dehradun Paltan Market: Tile work in Paltan Market Dehradun
Image: Tile work in Paltan Market Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून की स्मार्ट सिटी परियोजना का कार्य-जोरों शोरों से चल रहा है। देहरादून को स्मार्ट सिटी में तब्दील करने पर जिला अधिकारी डॉ राजेश कुमार का खासा फोकस है। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत देहरादून में कई विकास कार्य जोरों-शोरों से चल रहे हैं। इस के तहत देहरादून का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी कार्य के परिणाम दिखने लगे हैं। दून का मशहूर पलटन बाजार जानते हैं न आप, उसकी काया भी पूरी तरह पलट चुकी है और पलटन बाजार अब और अधिक आकर्षक और चकाचक बन चुका है। बता दें कि घंटाघर से पलटन बाजार तक टाइल्स बिछाई गई हैं। हाल ही में जिलाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने घंटाघर से पलटन बाजार तक का स्थलीय निरीक्षण किया और उसी के साथ में स्मार्ट सिटी की भूमिगत ड्रेनेज और सीवरेज कार्यों का इंस्पेक्शन भी किया गया। इस दौरान उन्होंने लोनिवि एवं नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून: किराएदार और मकान मालिक ध्यान दें, वेरिफिकेशन करा लें..वरना लगेगा जुर्माना
जिलाधिकारी ने बाजार निरीक्षण के दौरान लोगों की शिकायतें भी सुनीं। लोगों ने कहा कि टाइल्स बिछाने से कई स्थानों पर टाइल्स उखड़ रहे हैं और लोग गिर रहे हैं। इसी के साथ वर्षा के पानी से देहरादून में जबरदस्त जलभराव की समस्या भी लोगों ने जिलाधिकारी को बताई। जिलाधिकारी ने नालियों की सफाई और सड़क का समतलीकरण करवाने के आदेश के संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दिए हैं। इसी के साथ जिलाधिकारी ने शहर कोतवाली में भूमिगत विद्युत हेतु 990 केवीए विद्युत ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित की और इसी के साथ में जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश भी विद्युत विभाग के अधिकारियों को दे दिए हैं। वहीं जिले में यातायात को पुख्ता करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको भी जरूरी निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने देहरादून में पार्किंग हेतु जगह समेत सुलभ शौचालय बनाने का आदेश अधिकारियों को दे दिया है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वर्षा जल से दुकानों में घुसते हुए पानी का निवारण करने को भी कहा है।