उत्तराखंड पिथौरागढ़Vijay Prakash of Pithoragarh sets world record for Surya Namaskar

पहाड़ के इस नौजवान ने तोड़ दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 मिनट में 21 बार किया सूर्य नमस्कार

जैसे हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई पैशन होता है, वैसे ही विजय के लिए योग उनकी जिंदगी है। योग के प्रसार को ही उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है।

Pithoragarh Vijay Prakash: Vijay Prakash of Pithoragarh sets world record for Surya Namaskar
Image: Vijay Prakash of Pithoragarh sets world record for Surya Namaskar (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: कोरोना के मुश्किल दौर में भारत की अमूल्य धरोहर योग और आयुर्वेद दुनिया के लिए संजीवनी बनकर उभरे हैं। विश्व के तमाम देशों के लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। योग के फायदे तो आप जानते ही होंगे, लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड के उस युवा योग शिक्षक के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सूर्य नमस्कार का इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इनका नाम है विजय प्रकाश। योग शिक्षक विजय प्रकाश ने एक मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। उनके छात्रों ने भी बीते 30 अगस्त को एडवांस योगा में 11 नए विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विजय पिथौरागढ़ के जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में बच्चों को निशुल्क योग के गुर सिखाते हैं। जैसे हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई पैशन होता है, वैसे ही विजय के लिए योग उनकी जिंदगी है। योग के प्रसार को ही उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देवभूमि का पवित्र सतोपंथ: यहां एकादशी पर स्नान करते हैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश..पढ़िए अद्भुत मान्यता
हाल में विजय एक मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर चर्चा में आए। विजय प्रकाश जोशी ने बताया कि यह रिकॉर्ड पहले एक मिनट में 17 बार सूर्य नमस्कार करने का था। नया रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्होंने लगातार तीन महीनों तक रोज चार घंटे अभ्यास किया और एक मिनट में सबसे तेज 21 बार सूर्य नमस्कार करने का कीर्तिमान बनाने में कामयाब रहे। अब उन्होंने लिम्का बुक और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी आवेदन किया है। विजय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में जश्न का माहौल है। जाते-जाते आपको सूर्य नमस्कार के फायदे भी बताते हैं। इसमें कुल 12 आसन हैं, जिन्हें करने से न सिर्फ आपका शरीर ऐक्टिव रहता है बल्कि मन भी पूरी तरह से शुद्ध हो जाता है। अगर आप योग और एक्सरसाइज को ज्यादा टाइम नहीं दे पाते हैं तो सुबह सिर्फ 10 बार सूर्य नमस्कार करने से आपको काफी फायदा होगा। यह इम्यून सिस्टम और हॉर्मोनल सिस्टम को बैलेंस करता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।