उत्तराखंड हल्द्वानीHaldwani pawan kanyal dead Body found in jungle

उत्तराखंड: 1 महीने से लापता पवन कन्याल की लाश जंगल में मिली, परिवार में कोहराम

व्यापारी पवन कन्याल काम से जाने की बात कहकर घर से निकले थे। एक दिन बीता, हफ्ता निकला, फिर एक महीना हो गया, लेकिन पवन की कोई खबर नहीं मिली। आगे पढ़िए पूरी खबर

haldwani pawan kanyal: Haldwani pawan kanyal dead Body found in jungle
Image: Haldwani pawan kanyal dead Body found in jungle (Source: Social Media)

हल्द्वानी: नैनीताल का हल्द्वानी शहर। पवन कन्याल यहीं सुभाषनगर में रहते थे। एक महीने पहले वो किसी काम से जाने की बात कह कर घर से गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन इंतजार करते रहे। एक दिन बीता, हफ्ता बीता, फिर एक महीना हो गया, लेकिन पवन की कोई खबर नहीं मिली। अब पवन का पता चल गया है, लेकिन दुर्भाग्य से वो जिंदा नहीं हैं। पवन की लाश ज्योलीकोट के जंगल में सड़ी-गली हालत में मिली। ये खबर जैसे ही इलाके में फैली मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पवन के साथ क्या हुआ, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों के मुताबिक पवन का अपना कारोबार था। एक महीने पहले वो ट्रांसपोर्ट के लिए जाने की बात कह कर घर से निकले थे, इसके बाद पवन को लेकर कोई सूचना नहीं मिल पाई। परिजनों ने बहुत ढूंढा, लेकिन जब पवन का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस भी खोजबीन में जुटी हुई थी। एक महीने बाद ज्योलीकोट के जंगल में पवन कन्याल की लाश मिली है। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने बताया कि पवन की शिनाख्त उसके कपड़ों व कद काठी से परिजनों द्वारा की गई है। शव की डीएनए जांच रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बिहार से आकर गांजा बेच रही थी महिलाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार