उत्तराखंड देहरादूनroads name of hira singh rana and kesri chand in Delhi

उत्तराखंड के 2 सपूतों के नाम से जानी जाएंगी दिल्ली की 2 सड़कें, हो गया ऐलान

‘आप’ ने दिल्ली में चला बड़ा सियासी दांव, अब यहां की सड़कें पहाड़ी सपूतों के नाम से पहचानी जाएंगी

Delhi uttarakhand road: roads name of hira singh rana and kesri chand in Delhi
Image: roads name of hira singh rana and kesri chand in Delhi (Source: Social Media)

देहरादून: चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हल्द्वानी में हुई तिरंगा यात्रा में जबर्दस्त शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में भीड़ जुटाकर केजरीवाल ने आप को प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में पेश किया, वहीं उक्रांद समेत क्षेत्रीय दलों, सपा, बसपा को कड़ी चुनौती भी दी। उत्तराखंड के लोगों के दिल तक पहुंचने के लिए आप खूब मेहनत कर रही है। आप की तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति गीत के साथ कुमाऊंनी गीत भी खूब सुनाई दिए। अब आप ने दिल्ली में एक ऐसा सियासी दांव चला है, जिससे बीजेपी-कांग्रेस की चिंता बढ़ना तय है। दिल्ली की दो सड़कें अब उत्तराखंड के दो सपूतों के नाम से पहचानी जाएंगी। पटपड़गंज की सड़क अब उत्तराखंड के वीर सेनानी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की हिन्द सेना के सिपाही केसरी चंद के नाम से जानी जाएगी.

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आकर केजरीवाल ने किए 6 बड़े वादे, सबसे बड़ा है रोजगार का वादा
जांबाज केसरी चंद ने 24 साल की उम्र में देश की आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी। उनके सम्मान में आज पटपड़गंज की सड़क का नामकरण किया गया और उनको श्रद्धांजलि दी गई। इसी तरह वेस्ट विनोद नगर की सड़क अब उत्तराखंड के मशहूर लोकगायक हीरा सिंह राणा के नाम से जानी जाएगी। लोकगायक हीरा सिंह राणा अपने लोकगीतों से हर मुसीबत का सामना बहादुरी के साथ करने का हौसला देते थे। उनके गीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। वेस्ट विनोद नगर की जिस गली में वो रहते थे, उनके सम्मान में उस सड़क का नामकरण उनके नाम पर किया गया। इस तरह आप ने उत्तराखंडियों का दिल जीतने के लिए बड़ा दांव चला है। बता दें कि पटपड़गंज विधानसभा में बहुत बड़ी संख्या में उत्तराखंड के मतदाता हैं। यहां जिस तरह से शहीद केसरी चंद और हीरा सिंह राणा के नाम पर सड़कों के नाम रखे गए हैं, उससे आम आदमी पार्टी को चुनाव में निश्चित तौर पर फायदा होने की उम्मीद है।