उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालRudraprayag boy misbehave with pauri girl

रुद्रप्रयाग का लड़का, पौड़ी की लड़की..फेसबुक पर हुई दोस्ती, रेप तक पहुंची बात

मामले में युवती ने युवक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस हर तरह से मामले की जांच कर रही है।

Rudraprayag pauri girl boy: Rudraprayag boy misbehave with pauri girl
Image: Rudraprayag boy misbehave with pauri girl (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: सोशल मीडिया के दौर में बेटियों की सुरक्षा दांव पर लगी है। शातिर जालसाज भोली-भाली लड़कियों को जाल में फंसाकर अपने नापाक मंसूबों को पूरा कर रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली एक युवती के साथ भी यही हुआ। फेसबुक पर मिले एक लड़के ने युवती को बातों में फंसाया। उसे मिलने के लिए बुलाया। युवती जब उससे मिलने पहुंची तो लड़का उसे एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला सतपुली थाना क्षेत्र का है। यहां दुधारखाल की रहने वाली एक युवती की मुलाकात फेसबुक पर एक लड़के से हुई। बातों का सिलसिला चल पड़ा। लड़के ने बताया कि वो फौज में है। सोमवार को युवक ने उसे मिलने के लिए सतपुली बुलाया। युवती उससे मिलने चली गई। वहां से युवक उसे बहला-फुसलाकर श्रीनगर ले गया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल में लैंड जिहाद: अवैध मस्जिद को हटाने की तैयारी शुरू, देखिए वीडियो
आरोपी ने वहां एक होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया। श्रीनगर से लौटने के बाद युवती ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल भेजा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक रुद्रप्रयाग का रहने वाला है। उसने फेसबुक पर पहाड़ की भोली-भाली युवती संग दोस्ती की। युवक ने उसे बताया कि वो फौज में है। बाद में युवक पीड़ित को अपने साथ श्रीनगर ले गया। वहां होटल में उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से युवती बुरी तरह डरी हुई है। वहीं पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। बेटियां इस घटना से सबक लें। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें। अपराधिक प्रवृत्ति के लोग फेसबुक जैसे ऐप का इस्तेमाल कर युवतियों को अपने जाल में फंसा रहे हैं, इसलिए सतर्क रहें।