उत्तराखंड देहरादूनDehradun haldwani pithoragarh pantnagar helicopter service to start today

आज देहरादून, हल्द्वानी, पंतनगर, पिथौरागढ़ हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ..जानिए किराया

आज होगा देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर-पिथौरागढ़ हेली सेवा का शुभारंभ, आम नागरिकों को करना पड़ सकता है थोड़ा इंतजार, पिथौरागढ़ से देहरादून का किराया होगा 8000 रूपए-

Dehradun helicopter service: Dehradun haldwani pithoragarh pantnagar helicopter service to start today
Image: Dehradun haldwani pithoragarh pantnagar helicopter service to start today (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में आज से देहरादून - हल्द्वानी- पंतनगर- पिथौरागढ़ के लिए हैली सेवा शुरू होने वाली है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे। आज से बीते डेढ़ साल से बंद देहरादून चिन्यालीसौड़ सेवा भी फिर से शुरु होने जा रही है। दोनों ही सेवाएं जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ही संचालित की जाएंगी। इनके संचालन से लोगों का न केवल कीमती समय बचेगा मगर पहाड़ों पर यात्रा के दौरान दुर्गम रास्तों से भी राहत मिलेगी। पिथौरागढ़ जनपद में आज से भले ही हेली सेवा शुरू होने जा रही है मगर आम लोगों को उड़ान भरने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल हेली सेवा के शुभारंभ पर आम नहीं खास लोग ही उड़ान भरते दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून दिल्ली हाईवे पर लगाए जाएंगे 1 लाख पेड़, 7500 पेड़ कटेंगे
शासन-प्रशासन ने लोगों के आवाजाही की तैयारी नहीं की है और आधी-अधूरी तैयारियों के साथ हवाई सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। आम नागरिकों के लिए अभी टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है और केवल खास लोगों की आवाजाही के साथ ही आधी-अधूरी तैयारी करके दून से पिथौरागढ़ वाया पंतनगर और हल्द्वानी हेली सेवा का संचालन शुरू होने जा रहा है। टिकट बुकिंग फिलहाल नहीं हो पाएगी। पिथौरागढ़ से पंतनगर-हलद्वानी-देहरादून के बीच हेली सेवा की जिम्मेदारी पवन हंस को दी गई है। लेकिन अभी तक पवन हंस द्वारा टिकट बुकिंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मगर इस रूट का किराया जरूर तय कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: एक्सीडेंट का वीडियो बनाने के बजाय घायल को बचाएं, सरकार देगी ईनाम
पिथौरागढ़ से पंतनगर एकतरफा किराया 4625 रुपए होगा। पिथौरागढ़ से देहरादून किराया 8000 रूपए होगा। एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि हेली सेवा संचालन के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। हेली सेवा संचालन को लेकर बीते रोज ट्रायल भी हुआ। डीजीसीए की टीम गुरुवार को निरीक्षण के लिए नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण टीम नहीं पहुंच सकी।पिथौरागढ़ के एसडीएम नंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन की तरफ से हेली सेवा संचालन के सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। बात करें टिकट बुकिंग की तो यह व्यवस्था हेली सेवा पवन हंस ही कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आम लोगों के लिए भी पिथौरागढ़ से देहरादून हेली सेवाओं का संचालन शुरू होगा।