टिहरी गढ़वाल: जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनमें डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग भी शामिल हैं। डीआईजी गढ़वाल रहीं आईपीएस नीरू गर्ग को डीआईजी फायर सर्विस बनाया गया है। चुनावी साल में ब्यूरोक्रेसी के स्तर पर बड़े बदलाव हो रहे हैं। पिछले दिनों आईएएस अफसरों के तबादले हुए थे। फिर पीसीएस अफसरों का नंबर आया। इस बार उत्तराखंड शासन ने 2 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनमें डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग भी शामिल हैं। डीआईजी गढ़वाल रहीं आईपीएस नीरू गर्ग को डीआईजी फायर सर्विस बनाया गया है। जबकि उनकी जगह डीआईजी करन सिंह नगन्याल डीआईजी गढ़वाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। डीआईजी करन सिंह नगन्याल को फायर सर्विस से मुक्त करते हुए नई जिम्मेदारी दी गई है। डीआईजी नीरू गर्ग की गिनती सूबे के तेजतर्रार और ईमानदार आईपीएस अफसरों में होती है। डीआईजी गढ़वाल के तौर पर उनका कार्यकाल बेहद सफल रहा। उनके कार्यकाल में उत्तराखंड में कई बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ। गुरुवार को देर रात डीआईजी गढ़वाल रेंज का तबादला कर दिया गया। अब उन्हें डीआईजी फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें - आज देहरादून, हल्द्वानी, पंतनगर, पिथौरागढ़ हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ..जानिए किराया