उत्तराखंड देहरादूनHarish virmani may join bjp

उत्तराखंड: कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, BJP में शामिल हो सकते हैं हरीश

माना जा रहा है कि भाजपा में जल्द ही कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश विरमानी शामिल होने जा रहे हैं।

Dehradun harish virmani: Harish virmani may join bjp
Image: Harish virmani may join bjp (Source: Social Media)

देहरादून: कांग्रेस ने भाजपा को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके बेटे को हाल ही में जो चोट दी थी उसकी भरपाई अब भाजपा देहरादून जिले से करने की तैयारी में जुट गई है। माना जा रहा है कि भाजपा में जल्द ही कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश विरमानी शामिल होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता उनके संपर्क में हैं और दो चार दिन में विरमानी औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो जाएंगे। आपको बता दें कि विरमानी देहरादून में अच्छी राजनीतिक पकड़ रखते हैं। वह कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी के साथ ही दून चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, देहरादून क्लब, रोटरी आदि के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वह बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष की भी अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। देहरादून जिले में भाजपा का दबदबा है। चकराता विधानसभा सीट को छोड़कर जिले में कहीं भी कांग्रेस का विधायक नहीं है। ऐसे में कांग्रेस को एन चुनाव से पहले देहरादून महानगर में एक और बड़ा झटका लगता है तो इसकी भरपाई करना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होने वाला। बता दें कि हरीश विरमानी का बन्नू बिरादरी में अच्छी पकड़ होने का साथ ही पूरी पंजाबी व सिख बिरादरी में भी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में चुनावी सुगबुगाहट शुरू, निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा आदेश