उत्तराखंड नैनीतालElephant attack on women in nainital

उत्तराखंड: जंगल में घास लेने गई महिलाओं पर हाथी का हमला, 3 महिलाओं की हालत गंभीर

नैनीताल के बिजरानी जोन में जंगल में घास काटने गईं महिलाओं के ऊपर हाथी ने किया जानलेवा हमला, 3 महिलाएं गंभीर रूप से हुईं घायल

Nainital Elephant attack: Elephant attack on women in nainital
Image: Elephant attack on women in nainital (Source: Social Media)

नैनीताल: नैनीताल के कॉर्बेट के बिजरानी जोन में इन दिनों जंगली जानवरों का दबदबा बेहद बढ़ गया है जिस कारण वहां आए दिन मानव वन्यजीव संघर्ष की खबर सामने आती रहती है। कुछ ही दिन पहले इसी स्थान पर बाघ ने महिला पर हमला किया था। अब यहां हाथी के हमले की दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बीते दिन जंगल से घास लेकर लौट रही कुछ महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने हाथी के हमले के बाद शोर मचाना शुरू किया और महिलाओं का शोरगुल सुनकर हाथी वापस चला गया। हादसे के बाद आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी गई। वनकर्मियों ने घायल महिलाओं को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: युवती का अपहरण कर सहारनपुर ले गया किडनैपर..पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला
हादसा बीते सोमवार की दोपहर का बताया जा रहा है। नैनीताल के आमडंडा खत्ता गांव की तकरीबन 20 महिलाएं सोमवार दोपहर बिजरानी जोन के जंगल में घास लेने गई थीं। दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे सभी महिला घास लेकर लौट रही थीं। चोरपानी बीट कक्ष संख्या आठ के पास अचानक ही हाथी धमक पड़ा और उसने महिलाओं के झुंड के ऊपर हमला कर दिया। हाथी के हमले में तुलसी देवी (55) पत्नी नारायण दत्त बधोड़ी, मुन्नी देवी (65) पत्नी अशोक कुमार और मंजू देवी (52) पत्नी बंशीधर पपनै निवासी आमडंडा खत्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहींअन्य महिलाओं के शोर मचाने पर हाथी मौके से भाग गया। महिलाओं ने घटना की सूचना वनकर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने महिलाओं को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।