उत्तराखंड देहरादूनSports ground being ready in doiwala dehradun

देहरादून में खेल-खिलाड़ियों के लिए शानदार काम, 1 करोड़ की लागत से बन रहा है शानदार ग्राउंड

6 महीने के भीतर विशाल खेल मैदान बनकर तैयार हो जाएगा। जिसमें युवा क्रिकेट, बॉलीबाल और फुटबॉल समेत अन्य खेलों की प्रैक्टिस कर सकेंगे।

Doiwala sports ground: Sports ground being ready in doiwala dehradun
Image: Sports ground being ready in doiwala dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाए हुए हैं। देश और प्रदेश के लिए मेडल जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ा रहे हैं। अब राज्य सरकार ने भी खेल प्रतिभाओं के हक में एक शानदार काम किया है। यहां राजधानी देहरादून की डोईवाला विधानसभा के लालतप्पड़ क्षेत्र में 27 बीघा जमीन पर एक करोड़ की लागत से खेल मैदान बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा खेल मैदान को समतल किया जा रहा है। प्रोजेक्ट की खास बात ये है कि इस में हर तरह के खेलों के लिए अलग-अलग ग्राउंड बनाए जाएंगे। हर तरह के खेल को मैदान में जगह मिलेगी। क्षेत्र के पूर्व प्रधान राजकुमार ने बताया कि ये प्रोजेक्ट पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का है। सीएम पद पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के युवाओं के लिए शानदार खेल मैदान बनाने का वादा किया था।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - डेनमार्क में चमके उत्तराखंड के अंश नेगी और मनसा रावत, बैडमिंटन में जीता गोल्ड
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खेल के मैदान के लिए जगह तलाशने की बात कही थी। काफी खोजबीन के बाद माजरी ग्राम पंचायत के लालतप्पड़ में 27 बीघा जमीन में अब खेल मैदान बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था पेयजल विभाग से जुड़े करण सिंह ने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खेल मैदान के निर्माण में एक करोड़ की लागत आएगी। यहां सभी खेलों के लिए अलग-अलग स्थान बनाया जा रहा है। 6 महीने के भीतर मैदान बनकर तैयार हो जाएगा। जिसमें युवा क्रिकेट, बॉलीबाल, फुटबॉल व अन्य खेलों की प्रैक्टिस कर सकेंगे। खेल मैदान के बनने से क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर है। खेल में रुचि रखने वाले युवाओं का कहना है कि अभी तक क्षेत्र में ऐसा कोई स्थान नहीं था। जहां पर खेल की तैयारी की जा सके, लेकिन अब बड़ा मैदान उपलब्ध होने से उन्हें तैयारी करने में आसानी होगी।