उत्तराखंड अल्मोड़ाMahendra Singh Dhoni Eja Farm

धोनी ने उत्तराखंड के लिए ऐसे जताया प्यार, अपने बड़े प्रोजक्ट को नाम दिया-‘ईजा’

अपने आउटलेट को धोनी ने ईजा फार्म (Mahendra Singh Dhoni Eja Farm) नाम दिया है। जिसमें धोनी के फार्महाउस में उगने वाले जैविक फल-सब्जियों और दूध की ब्रिकी की जाती है।

Mahendra Singh Dhoni's Eja Farm: Mahendra Singh Dhoni Eja Farm
Image: Mahendra Singh Dhoni Eja Farm (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Eja Farm) ने रिटेल बिजनेस में कदम बढ़ाने के बाद एक शानदार काम किया है। उन्होंने अपने गृह नगर रांची में सुजाता चौक के पास एक आउटलेट खोला है, और जानते हैं इस आउटलेट का नाम क्या है। इस आउटलेट को धोनी ने ‘ईजा फार्म’ नाम दिया है। जिसमें धोनी के फार्महाउस में उगने वाले जैविक फल-सब्जियों और दूध की ब्रिकी की जाती है। बेहतर गुणवत्ता और कम रेट होने के चलते यहां हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है। ईजा फार्म की सबसे खास बात इसके नाम में है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मां को ईजा कहकर बुलाया जाता है। ऐसे में धोनी ने आउटलेट को ईजा का नाम देकर देवभूमि के लिए अपना प्यार जताया है। महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक निवास उत्तराखंड है।
यह भी पढ़ें - जय श्री केदार: दिवाली से पहले दुल्हन की तरह सजी केदारपुरी..देखिए 4 खूबसूरत तस्वीरें

  • उत्तराखंड से कनेक्शन

    Mahendra Singh Dhoni Eja Farm
    1/ 4

    कई लोगों को उनसे शिकायत भी रहती है कि वो उत्तराखंड से अपने कनेक्शन की बात नहीं करते, लेकिन अपने फार्म को ईजा फार्म नाम देकर उन्होंने साबित कर दिया कि उत्तराखंड से उनका गहरा जुड़ाव है।

  • अल्मोड़ा में है पैतृक गांव

    Mahendra Singh Dhoni Eja Farm
    2/ 4

    उत्तराखंड के अल्मोड़ा में धोनी का पैतृक गांव है। जैंती तहसील के गांव ल्वाली से धोनी के पिता पान सिंह धोनी ने 40 साल पहले पलायन कर लिया था। वह रोजगार के लिए रांची चले गए। बाद में वह वहीं रहने लगे।

  • जब गांव आए थे धोनी

    Mahendra Singh Dhoni Eja Farm
    3/ 4

    हालांकि धार्मिक आयोजनों में महेंद्र सिंह धोनी का परिवार अपने गांव आता रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो उत्तराखंड राज्य गठन से पहले इसी गांव में धोनी का जनेऊ संस्कार भी हुआ था।

  • आउटलेट को नाम दिया ईजा

    Mahendra Singh Dhoni Eja Farm
    4/ 4

    धोनी भले ही किसी बड़े मंच पर उत्तराखंड का नाम नहीं लेते, लेकिन अब उन्होंने अपने आउटलेट को उत्तराखंडी नाम (Mahendra Singh Dhoni Eja Farm) दिया है। धोनी का सैंबो इलाके में 40 एकड़ जमीन पर फार्म हाउस है। यहां के उत्पाद ईजा फार्म आउटलेट पर बेचे जाते हैं।