उत्तराखंड देहरादूनAam Aadmi Party protest against Devasthanam Board Uttarakhand

उत्तराखंड: देवस्थानम् बोर्ड भंग करने के लिए AAP का जेल भरो आंदोलन, बड़ी बात बोले कर्नल

आज से पूरे 70 विधानसभाओं में आप कार्यकर्ता देवस्थानम बोर्ड (Devasthanam Board Uttarakhand) को भंग करने को लेकर करेंगे प्रदर्शन। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में इसके लिए जेल भरो आंदोलन शुरु होगा।

Aam Aadmi Party Uttarakhand: Aam Aadmi Party protest against Devasthanam Board Uttarakhand
Image: Aam Aadmi Party protest against Devasthanam Board Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: तीर्थ पुरोहितों के हक में आवाज उठाने और देवस्थानम बोर्ड (Devasthanam Board Uttarakhand) को भंग करने को लेकर केदारनाथ पहुंचे आप सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल। आज से पूरे 70 विधानसभाओं में आप कार्यकर्ता देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर करेंगे प्रदर्शन। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में इसके लिए जेल भरो आंदोलन शुरु होगा। AAP सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि सरकार देवस्थानम बोर्ड के नाम पर पंडा पुरोहितों के हितों के साथ सीधा खिलवाड कर रही है। देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ पंडा पुरोहित समाज के लोग लगभग दो साल से विरोध कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने अभी तब बोर्ड के मसले पर कोई फैसला नहीं किया है। कर्नल कोठियाल ने कहा कल देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर आप कार्यकर्ता 70 विधानसभाओं में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और खुद कर्नल कोठियाल केदारनाथ पहुंचकर तीर्थ पुरोहितों के हक में आवाज उठाएंगे।
यह भी पढ़ें - धोनी ने उत्तराखंड के लिए ऐसे जताया प्यार, अपने बड़े प्रोजक्ट को नाम दिया-‘ईजा’

  • केदारनाथ पहुंचे अजय कोठियाल

    Aam Aadmi Party protest against Devasthanam Board Uttarakhand
    1/ 2

    इसके अलावा कर्नल कोठियाल ने कहा कि बीते दिन देवस्थानम बोर्ड के विरोध का सामना पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी करना पडा। पंडा पुरोहित समाज के लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए ,जिस कारण उन्हें बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पडा। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जब सबकुछ ठीक चल रहा है तो सरकार आखिर क्यों देवस्थानम बोर्ड बनाकर उसे जबरन पंडा पुरोहितों पर थोप रही है। उन्होंने बताया कि, जब पहले कभी सुविधाएं नहीं होती थी ,तो यात्रा पर आने वालों की सहायता पंडा समाज से जुडे लोग ही करते थे । यात्रियों के खाने पीने से लेकर उनके रहने और दवाईयों की व्यवस्था भी की जाती थी। उस दौर में तीर्थ पुरोहित, यजमानों के घर जाते थे, वहां उन्हें दक्षिणा भी मिलती थी। ऐसे में पुरोहित, यजमान और भगवान के बीच एक सामंजस्य बनता था। लेकिन आज उन्हीं लोगों का सरकार उपहास उडा रही है।

  • देवस्थानम बोर्ड का विरोध

    Aam Aadmi Party protest against Devasthanam Board Uttarakhand
    2/ 2

    उन्होंने बताया कि अब हालात बदल चुके हैं। जब सब कुछ सामान्य था तो सरकार ने देवस्थानम बोर्ड बनाकर हक हकूक धारियों को पेरशान करना शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि, सरकार अपनी मनमानी पर अडी हुई है, जबकि पंडा पुरोहित अपने खून से प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर बोर्ड को भंग करने की मांग उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सियासी लाभ उठाने के लिए बोर्ड को लेकर एक कमेटी बनाई ,लेकिन 30 अक्टूबर बीत जाने के बावजूद भी कोई फैसला नहीं लिया गया। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि, अब कपाट बंद होने वाले हैं , यात्रा बंद होने वाली है तो देवस्थानम बोर्ड (Devasthanam Board Uttarakhand) की फाइल ठंडे बस्ते में जाना तय है। उन्होंने आगे कहा, कल हुए विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अब पीएम मोदी के दौरे को लेकर बीजेपी पशोपेश में है कि, कहीं पीएम का पंडा समाज खुलकर विरोध ना करे।