उत्तराखंड देहरादूनmisbehave with 14 year old girl in dehradun vikasnagar

देहरादून से शर्मनाक खबर..14 साल की बच्ची से रेप, अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म

युवक ने 14 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची प्रेग्नेंट हो गई, अब उसने शिशु को जन्म दिया है।

Dehradun Vikasnagar 14 year old girl misbehave: misbehave with 14 year old girl in dehradun vikasnagar
Image: misbehave with 14 year old girl in dehradun vikasnagar (Source: Social Media)

देहरादून: तेजी से बदलते समाज में बेटियों की सुरक्षा दांव पर लगी है। कब, कहां, कौन सा देह का भेड़िया उन पर बुरी नजर गढ़ाए बैठा हो, कुछ कहा नहीं जा सकता। अब देहरादून के विकासनगर में ही देख लें, यहां एक ऐसी शर्मनाक घटना हुई है, जिसके बारे में सुनकर आपका मन घिना जाएगा। यहां युवक ने 14 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। युवक की दरिंदगी लगातार जारी रही, जिससे बच्ची प्रेग्नेंट हो गई। अब उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। पीड़ित के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गई है। मामला नगर क्षेत्र का है। आइए आपको मामला विस्तार से समझाते हैं..आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी से दुखद खबर, नहाते वक्त खौलते पानी में गिरा 3 साल का बच्चा..इलाज के दौरान मौत
यहां रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि शाहिद पुत्र रईसुद्दीन निवासी भट्टा रोड, सराय गली ने उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची बेहद डर गई थी। युवक ने उसे धमकाया था। जिस वजह से उसने घरवालों को अपने साथ हुई घटना के बारे में नहीं बताया। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। उसने बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि जून में ऐसा ही एक मामला देहरादून में भी सामने आया था। यहां दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने शहर के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था।