उत्तराखंड रुद्रप्रयागRudraprayag Vijay Bharti dies under suspicious circumstances

दहेज का दंश! रुद्रप्रयाग में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, शादी को हुआ था सिर्फ 1 साल

विजय भारती (Rudraprayag Vijay Bharti news) की शादी को अभी एक साल ही हुआ था। शुक्रवार को उसकी लाश फंदे से लटकी मिली। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

Rudraprayag Vijay Bharti: Rudraprayag Vijay Bharti dies under suspicious circumstances
Image: Rudraprayag Vijay Bharti dies under suspicious circumstances (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: खबर रुद्रप्रयाग से है। जहां विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला Rudraprayag Vijay Bharti news की मौत के बाद उसके मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता का कहना है कि ससुरालवालों ने बेटी की पिटाई कर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद विवाहिता के शव को फांसी पर लटका कर घटना को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की गई। मृतक के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता योगेंद्र टम्टा अगस्त्यमुनि के अंतर्गत आने वाले ग्राम मूनासू में रहते हैं। एक साल पहले उनकी बेटी विजय भारती का विवाह ग्राम चंद्रापुरी निवासी सरकारी शिक्षक शिवलाल आर्य के पुत्र सुभाष चंद्र के साथ हुआ था। मजदूरी करके जिंदगी काटने वाले योगेंद्र ने शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक खर्च किया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, महिला ने ही लगा दिया 6 लाख का चूना
योगेंद्र टम्टा ने बताया कि पिछले 6 महीने से ससुराल वाले उनकी बेटी पर दहेज के रूप में 7 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। बेटी के भविष्य को देखते हुए उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की। बीते शुक्रवार योगेंद्र एक सगाई में शामिल होने के लिए जाखाल गांव गए थे। इस बीच उनकी बेटी विजय भारती उन्हें लगातार कॉल करती रही। उसने बताया कि ससुराल वाले उसे लगातार पीट रहे हैं। योगेंद्र टम्टा ने दोपहर तक बेटी के ससुराल पहुंचने का आश्वासन दिया, लेकिन इससे पहले ही उन्हें बेटी की मौत की मनहूस खबर मिल गई। ससुराल वालों ने कहा कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। योगेंद्र का कहना है कि उनकी बेटी Rudraprayag Vijay Bharti news ने खुदकुशी नहीं की है। बल्कि ससुराल वालों ने उसे गला घोंटकर मारा है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।