रुद्रपुर: सावधानी न बरती जाए तो घर में रखा सिलेंडर किसी विस्फोटक से कम नहीं है। सिलेंडर से होने वाली लीकेज को हल्के में न लें, यह लापरवाही बड़े हादसे का सबब बन सकती हैं। ऊधमसिंहनगर में भी यही हुआ। यहां रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप (rudrapur transit camp cylinder burst) में देर रात सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला शख्स मजदूरी करता था। पति और मासूम बेटे की मौत के बाद मृतक की पत्नी गहरे सदमे में है। लोगों का कहना है कि युवक कल ही नया गैस सिलेंडर लाया था। वह सिलेंडर में पाइप जोड़ रहा था। इस दौरान वो आग की चपेट में आ गया। 30 साल का केदार सिंह अपनी पत्नी और 2 साल के पुत्र के साथ ट्रांजिट कैंप, ठाकुरनगर में रहता था। वो मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार रात दस बजे केदार की पत्नी घर में खाना बना रही थी। केदार और वंश घर के भीतर ही थे। इस बीच केदार की पत्नी घर के बाहर किसी काम से गई। उसके जाते ही घर के भीतर अचानक गैस सिलेंडर फट गया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: करंट लगने से ऊर्जा निगम के कर्मचारी की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया