उत्तराखंड देहरादूनDehradun DIG Janmejay Khanduri transferred 40 police officers

देहरादून: DIG खंडूरी ने पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल, 40 अफसरों के तबादले..देखिए लिस्ट

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देहरादून (Dehradun DIG Janmejay Khanduri) के पुलिस महकमे में एक बार फिर फेरबदल हुआ है।

Dehradun DIG Janmejay Khanduri: Dehradun DIG Janmejay Khanduri transferred 40 police officers
Image: Dehradun DIG Janmejay Khanduri transferred 40 police officers (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। कुछ दिन पहले डीआईजी जन्मेजय खंडूरी (Dehradun DIG Janmejay Khanduri) ने 18 सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए थे, जिनमें 11 चौकी प्रभारी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव का सिलसिला अब भी जारी है। डीआइजी जन्मेजय खंडूरी ने 40 दारोगाओं के तबादले कर दिए हैं। तबादला सूची में 10 चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। उपनरीक्षक चिंतामणि को थाना रायवाला से डिफेंस कालोनी नेहरू कालोनी का चौकी प्रभारी बनाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी पांच दारोगाओं के तबादले किए गए थे। शुक्रवार को जिनके ट्रांसफर हुए हैं, उनके बारे में भी जान लें। उप निरीक्षक उत्तम सिंह रमोला को त्रिवेणी घाट कोतवाली ऋषिकेश से थाना रायपुर भेजा गया है। इसी तरह उप निरीक्षक पूर्णानंद शर्मा को पुलिस लाइन से हटाकर कोतवाली पटेलनगर में नियुक्ति दी गई है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - जिस गंगोत्री सीट से कर्नल कोठियाल चुनाव लड़ेंगे, वहां से जुड़ा है गजब का मिथक..जो जीता वही सिकंदर

  • ये है लिस्ट

    Dehradun DIG Janmejay Khanduri transferred 40 police officers
    1/ 2

    उप निरीक्षक जगत सिंह को पुलिस लाइन से त्रिवेणी घाट कोतवाली ऋषिकेश ट्रांसफर किया गया है। जबकि उप निरीक्षक सैयदुल बहार को पुलिस लाइन से हटाकर थाना इंचार्ज पटेलनगर बनाया गया है। उप निरीक्षक शैंकी कुमार को पुलिस लाइन से हटाकर एसओजी भेजा गया है।

  • दूसरी लिस्ट देखिए

    Dehradun DIG Janmejay Khanduri transferred 40 police officers
    2/ 2

    डीआईजी जन्मेजय खंडूरी (Dehradun DIG Janmejay Khanduri) ने पांचों उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही सभी को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर नियुक्ति लेने के आदेश भी दिए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले देहरादून जिले में तैनात 18 सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया था, जिनमें 11 चौकी प्रभारी शामिल थे।