उत्तराखंड बागेश्वरDeepa Devi body found in Gadera in Bageshwar

उत्तराखंड: गदेरे में मिली विवाहित महिला की लाश, 9 नवंबर से थी लापता

महिला के शव को पुलिस (Bageshwar Gadera Deepa Devi) ने अपने कब्जे में ले लिया था और वे शुक्रवार को शव को बागेश्वर ले आई थी।

Bageshwar Gadera Deepa Devi: Deepa Devi body found in Gadera in Bageshwar
Image: Deepa Devi body found in Gadera in Bageshwar (Source: Social Media)

बागेश्वर: बागेश्वर जिले के अमोली गदेरे (Bageshwar Gadera Deepa Devi) में एक विवाहिता स्त्री का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने बदबू आने पर जब गदेरे में देखा तो महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। महिला के पति ने जिला अस्पताल में अपनी मृतक पत्नी की शिनाख्त की है। बता दें कि महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था और वे शुक्रवार को शव को बागेश्वर ले आई थी। वहीं पुलिस की सूचना पर मृतका के मायके वाले भी बागेश्वर पहुंचे। उन्होंने इसको हत्या का मामला बताया है। मृतका की पहचान 36 वर्षीय दीपा देवी के रूप में हुई है जो कि बीते 9 नवंबर से लापता हो रखी थी। महिला के पति जगदीश राम ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: हाईवे पर पलटी बारातियों की बस, शादी समारोह में हड़कंप..नशे में था ड्राइवर!
बीते गुरुवार की शाम को कौसानी मैं कुछ लोगों को अमोली गदेरे से बदबू आने लगी। जब उन्होंने पास में जाकर देखा तो पत्थर से एक शव ढका हुआ था। उसके बाद ग्रामीणों के बीच में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने जगदीश राम को बुलाया और जगदीश ने पुलिस को बताया कि मृतका उसकी पत्नी दीपा देवी है जो कि बीते 9 नवंबर से लापता हो रखी थी। उसके बाद दीपा देवी के मायके वालों को भी उसके मौत की खबर दी गई। सूचना मिलने पर उनका भाई और उनकी मां समेत उनके अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा है कि महिला की हत्या की गई है। मगर फिलहाल इस मामले में किसी ने भी कोई भी तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। मृतका की 18 साल की पुत्री और 16 साल का पुत्र है। वहीं मृतका का पोस्टमार्टम (Bageshwar Gadera Deepa Devi) करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो पाएगी।