पिथौरागढ़: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बीच मौसम के मिजाज में फिर से बदलाव के आसार बन रहे हैं। आज Uttarakhand Rain Snowfall Alert जारी किया गया है। उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है। खासकर पहाड़ी जिलों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड में इजाफा हो सकता है और तापमान गिर सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज 5 पर्वतीय जिलों में बर्फबारी और बरसात हो सकती है। वे जिले हैं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़। इन पर्वतीय जिलों में मौसम करवट बदल सकता है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। बता दें कि मानसून की विदाई के बाद से उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में चटख धूप खिल रही है। यही कारण है कि नवंबर सामान्य से कम ठंडा रहा। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - देहरादून-मसूरी रोड पर नहीं लगेगा जाम, बनेगी 4 Km लंबी डबल लेन सुरंग..जानिए बेमिसाल खूबियां